मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है SonyLIV की ये फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं सुलझेगा राज
OTT प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर साल 2025 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके क्लाइमैक्स ने सभी को हैरान कर दिया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 16, 2026 23:47
Share :
Rekhachithram फिल्म ओटीटी पर कहां देखें?
---विज्ञापन---
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको साउथ की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो धांसू क्राइम और जबरदस्त थ्रिलर से भरी हुई है. यह मूवी जब रिलीज हुई थी, तो इसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे. यह फिल्म साल 2025 में थिएटर्स में दस्तक दी थी.
आपको बता दें कि यह फिल्म जब ओटीटी पर रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आपको मर्डर, रहस्यमई और सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आपको यह मूवी काफी पसंद आने वाली है. इस फिल्म में के हर सीन में आपको जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है.
अब भी मूवी का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हो गए होंगे. हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘रेखाचित्रम’ (Rekhachithram) है. यह मूवी बड़े पर्दे पर साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम-थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन जोफिन टी. चाको के द्वारा किया गया था. इस फिल्म में आपको एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी ड्यूटी से सस्पेंड है. हालांकि, बाद में उसे वापस लाकर एक पहाड़ी इलाके में तैनात किया जाता है. लेकिन फिल्म में उस वक्त भुचाल आ जाता है, जब वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की रहस्यमयई आत्महत्या हो जाती है और उसका कबूलनामा मिलता है. इस कबूलनामे के बाद सालों पुराना एक मामला दोबारा खुल जाता है.
इस मूवी में साउथ एक्टर आसिफ अली और एक्ट्रेस अनस्वरा राजन ने अहम किरदार निभाया है. वहीं मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश और इंद्रन ने भी अहम भूमिका निभाई है. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग से नवाजा गया है.