Bollywood फिल्में फ्लॉप, Tollywood की इस फिल्म ने 30 करोड़ के बजट में कमाए 100 करोड़
Edited By Vandana Saini

Sai Dharam Tej Virupaksha
Edited By Vandana Saini

Sai Dharam Tej Virupaksha
Bollywood vs Tollywood: पिछले साल 2022 में कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई, जिनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्में शामिल हैं, लेकिन ये सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। इस साल 2023 की शुरुआत में भी कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt ) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Rani Ki Prem Kahani) सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan), कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) और आईबी 71(IB 71) जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, लेकिन ये सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
वहीं दूसरी और अगर साउथ की फिल्मों (Tollywood Movies) पर एक नजर डाली जाए तो, पिछले साल से लेकर अब तक टॉलीवुड फिल्मों ने मार्केट में अपना काफी अच्छा बेस बनाया है। साउथ सिनेमा की एक छोटे बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है।
पिछले साल कन्नड़ सुपरस्टार और निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) ने भी 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, इस साल अप्रैल में रिलीज हुई साउथ एक्टर साईं धर्म तेज (Sai Dharam Tej) की फिल्म ‘विरूपाक्ष’ (Virupaksha) ने भी 103 करोड़ तक की कमाई की है।
साउथ एक्टर साईं धर्म तेज (Sai Dharam Tej) की फिल्म ‘विरूपाक्ष’ (Virupaksha) की फिल्म की हैरान करने वाली बात ये है कि इस फिल्म का कुल बजट ही 30 करोड़ का था, लेकिन इन फिल्म के पहले ब हफ्ते से लेकर दूसरे हफ्ते 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और आखिरी हफ्ते कर फिल्म 100 करोड़ का बजट पार कर गई।
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) और कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) की फिल्म ‘दसरा’ (Dasara) ने भी 65 करोड़ के बजट में बॉक्स ऑफिस पर 117.15 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे ही सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) और रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ‘वाल्टेयर वीरय्या (Waltair Veeraiah) ने भी 140 करोड़ के बजट में 225.70 करोड़ की कमाई की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: