Arbaaz Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर और प्रड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) का आज 56वां जन्मदिव है। अरबाज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनका करियर कभी उनके भाई सलमान खान (Salman Khan) की तरह बुलंदियों तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन एक प्रड्यूर के तौर पर उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक प्रड्यूसर होने के नाई कई हिट फिल्में बनाईं। दबंग, दबंग 2 जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में रहते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ उनके तलाक की हुई है।

विज्ञापन

अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों के एक बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी है, लेकिन शादी के 19 साल दोनों की शादी टूट गई।

विज्ञापन
Arbaaz Khan and Malaika Arora Wedding Photos

Arbaaz Khan and Malaika Arora Wedding Photos

यह भी पढ़ें: Rekha का Latest Look हुआ वायरल, मनीष मल्होत्रा संग दिए फोटो पोज

शादी के 19 साल बाद टूटा था दोनों का रिश्ता

इस खबर ने सभी को चौका दिया था। हालांकि, अरबाज ने कई बार अपने तलाक पर बात और हमेशा उन्होंने एक ही बात दौहराई कि ‘वो एक परफेक्ट पति नहीं हैं’। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने कहा था कि ‘मैंने 19 साल तक अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया’। मलाइका ने डिवोर्स के बदले एलुमनी अमाउंट के तौर पर अरबाज खान से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

विज्ञापन
Arbaaz Khan Giorgia Andriani

Arbaaz Khan Giorgia Andriani

Georgia Andriani को डेट कर रहे हैं Arbaaz Khan

मलाइका के बाद अरबाज खान इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों काफी समय से साथ नहीं दिखते तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन कुछ समय पहले दोनों की साथ में कुछ फोटो वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
 Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora Arjun Kapoor

Arjun Kapoor को डेट कर रही हैं Malaika Arora

विज्ञापन

वहीं, अगर अर्जुन कपूर की बात की जाए तो, वो डायरेक्टर बोनी कपूर (Bonney Kapoor) के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। खबरों की माने तो दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ