South Movie Clip Viral On Social Media: सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसी चीजें सामने आती रहती है, जो लोगों को खूब पसंद आती है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसी ही क्लिप वायरल हो रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही साउथ की एक फिल्म की क्लिप के बारे में, जिसमें एक लड़की कैसे रेपिस्ट पुलिस वाले को सबक सिखाती है? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘छोटी बहू’ ने अपनी बॉडी को बताया ‘मंदिर’ तो जमकर हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस की फिटनेस देख शॉक्ड हुए फैंस
लड़की के साथ जबरदस्ती करता है पुलिस वाला
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि जब एक रेपिस्ट पुलिस वाला एक मासूम-सी लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, तो वो अपने बचाव में कहती है कि सर एक छोटी सी आशा है कि हर लड़की के लिए उसकी वर्जिनिटी बहुत ही जरुरी होती है और हर औरत का ख्वाब होता है कि वो अपने पति के साथ पहली रात बिताएं, लेकिन मेरी तो किस्मत ही बुरी है और अगर कल मेरी शादी होगी तो मैं कैसे अपने पति के सामने जाऊंगी।
मेरा रेप कर दीजिए- पुलिस वाले से बोली लड़की
इस पर पुलिस वाला कहता है तो मैं क्या करूं, इस पर लड़की जवाब देती है कि आप मेरा रेप कर दीजिए, मैं इसे एक बुरा सपना समझकर भूल जाऊंगी। पुलिस वाला इसके बारे में सोचने के लिए दो सेकेंड का समय निकलता है और इसी बीच लड़की मौका पाकर पुलिस वाले को साइड करके खुद को बचाने के लिए बाहर की ओर भागती है। इस दौरान दोनों के बीच खूब जोर-जबरदस्ती होती है और लड़की के कपड़े भी कंधे से फट जाते हैं।
फटे कपड़ों में बाहर आई लड़की
इस बीच लड़की की मां और बहन को भी इस बारे में खबर लगती है, तो वो भी भागकर उस तक पहुंचने की कोशिश करती हैं। तभी लड़की सामने से आती हुई दिखाई देती है और उसकी मां गुस्से से कहती हैं कि मैं उसको मार दूंगी, तभी लड़की कहती है कि उसने कुछ नहीं किया है और फिर पुलिस वाला भी बाहर आता दिखाई देता है।
इज्जत सिर्फ लड़कियों की ही नहीं जाती- लड़की ने पुलिस वाले को कहा
इसके बाद सभी हैरान होते हैं कि आखिर पुलिस वाले ने बिना कुछ किए लड़की को कैसे छोड़ दिया, तो फ्लैशबैक में चीजें जाती है। क्लिप में दिखाया जाता है कि लड़की कितनी चालाकी से अपने पास फोन छुपाकर रखती है और उस कमरे में कैमरा सेट कर देती है, जहां पुलिस वाला उसको लेकर जाता है। फिर लड़की कहती है कि इज्जत सिर्फ लड़कियों की ही नहीं जाती। इसके बाद वो वहां से अपनी मां के साथ चली जाती है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
7 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
9 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines