'छोटी बहू' ने अपनी बॉडी को बताया 'मंदिर' तो जमकर हुईं ट्रोल, अब एक्ट्रेस की फिटनेस देख शॉक्ड हुए फैंस

Rubina Dilaik Shares Photo After Pregnancy: रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस पर बात की।

Rubina Dilaik

मेरा शरीर मेरा मंदिर। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Rubina Dilaik Shares Photo After Pregnancy: टीवी की ‘छोटी बहू’ यानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती है।

विज्ञापन

वहीं, अब रुबीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस पर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने अपनी बॉडी को मंदिर कहा, तो लोगों ने मजाक बनाया- रुबीना दिलैक 

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दो फोटो शेयर की है। पहली फोटो में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की फोटो और दूसरी फोटो एक्ट्रेस की रिसेंट फोटो है। साथ ही इस पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इसे साझा करते हुए रुबीना ने अपने कैप्शन में लिखा कि जब मैंने अपनी बॉडी को मंदिर कहा, तो लोगों ने इसका मजाक बनाया और खूब हंसे।

विज्ञापन

आपका शरीर ही अंत तक आपके साथ रहेगा- रुबीना 

हालांकि इससे मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि मैं इन सब पर ध्यान ही नहीं देती। हालांकि मुझे पता था कि गर्भावस्था के बाद मैं अपनी शरीर को जल्दी रिकवर कर लूंगी। आपका शरीर ही अंत तक आपके साथ रहेगा, इसकी पूजा करें (नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक तेजी से आगे बढ़ें) एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस के साथ साझा की गुडन्यूज

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत मजबूत है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने इतनी जल्दी अपना वजन कैसे कम किया। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार। इसे तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही रुबीना दिलैक ने दो बेटियों को जन्म दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इसे साझा किया। साथ ही अपनी बेटियों के नाम भी बताए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ