हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

साउथ कोरियाई व्लॉगर Kelly के साथ भारत में बदसलूकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

South Korean Vlogger Kelly Harassed By Man: दक्षिण कोरियाई व्लॉगर केली के साथ भारत में बदसलूकी की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Social media

South Korean Vlogger Kelly Harassed By Man: इन दिनों दक्षिण कोरियाई व्लॉगर केली भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने केली के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद केली डरी-सहमी नजर आईं और वो घटनास्थल से चली गईं।

यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेत्री ICU में भर्ती, फैंस कर रहे एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ

https://twitter.com/anandtatepajeet/status/1735617703082389943?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1735617703082389943%7Ctwgr%5E5e02e575167bd36dedcc49b12c77abffd6f4ae8e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.freepressjournal.in%2Fmumbai%2Fhold-her-like-this-south-korean-vlogger-kelly-harassed-by-man-in-maharashtra-harrowing-incident-captured-on-camera

विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई व्लॉगर केली के साथ बदसलूकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब केली जब अपना व्लॉग शूट कर रही होती हैं, तो इस दौरान एक व्यक्ति आता है और केली को पकड़ लेता है। वह दूसरे आदमी से कहता है कि इतनी दूर मत खड़े रहो और उसे ऐसे ही पकड़ो। इस दौरान केली खुद को उससे दूर करने की कोशिश करती हैं।

यूजर्स ने घटना को बताया शर्मनाक

हालांकि घटना के बाद केली ने कहा कि उन्हें वास्तव में गले मिलना पसंद है, लेकिन इस तरह से नहीं। इस घटना के बाद से कुछ यूजर्स केली से माफी भी मांग रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आपके साथ इस तरह के बिहेव की उम्मीद नहीं थी, इसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dunki की रिलीज में चार तो Salaar की रिलीज में पांच दिन बाकी, बॉक्स ऑफिस पर कौन करेगा धमाका?

पहले भी हुई ऐसी घटना

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब भारत में किसी व्लॉगर के साथ इस तरह की घटना हुई है। पिछले दिसंबर में भी खार की एक व्यस्त सड़क पर एक 24 वर्षीय दक्षिण कोरियाई व्लॉगर का दो लोगों ने पीछा किया और उसे परेशान किया था। यह घटना उनके लाइव व्लॉग में कैद हो गई।

विज्ञापन

संदिग्धों की पहचान 19 वर्षीय मोबीन चंद मोहम्मद शेख और 21 वर्षीय मोहम्मद नकीब अंसारी के रूप में की गई थी। दोनों खार के स्थानीय निवासी थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था, हालांकि उन्हें 15-15 हजार रुपये पर जमानत दे दी गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola