रातों की नींद उड़ा देगी 116 मिनट की ये हॉरर-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमैक्स देख लगने लगेगा डर

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए डरावनी फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में ओटीटी पर देख सकते हैं. इस मूवी का क्लाइमैक्स काफी खौफनाक होने वाला है.

Kalinga

Kalinga फिल्म कहां देखें?

आज कल ओटीटी पर कई जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, तो दर्शकों के दिलों में कब्जा जमा चुकी है. लेकिन आज हम आपको एक बेहतरीन हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आप हफ्तों तक सो नहीं सकेंगे. इस फिल्म में आपको भर-भरकर ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलता है. अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद आता है, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं. यह एक साउथ हॉरर फिल्म है, जिसने बड़े पर्दे पर जमकर कोहराम मचाया था. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस मूवी में ध्रुवा वायु, प्रज्ञा नयन, आदुकालम नरेन, लक्ष्मण मीसाला और तानिकेला भरणी अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘कलिंगा’ कहां देखें?

साउथ सिनेमा की इस हॉरर फिल्म का नाम ‘कलिंगा’ है, जो साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस हॉरर फिल्म में ध्रुवा वायु ने लीड रोल प्ले किया था. खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी ध्रुव वायु (Dhruva Vaayu) ने किया था. यह मूवी 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को थिएटर्स में काफी पसंद किया गया था. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे फ्री में यूट्यूब पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

कैसी है ‘कलिंगा’ की कहानी

‘कलिंगा’ मूवी की कहानी एक ऐसी अजीबो गरीब आवाज से शुरू होती है, जो गांव के किसान और उसकी बीवी को सुनाई देती है. वहीं किसान की पत्नी इस आवाज का पीछा करती है, जो वापस लौटकर घर नहीं आती है. हालांकि, बाद में उसका पति कहता कि मुझे कुछ भी सुनाई नहीं है, तो वो (पत्नी) कहां गई. हालांकि, कुछ देर बाद उसका पति उसे खोजने बाहर जाता है, तो देखता है कि उसकी पत्नी राक्षस बन गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ