Asur 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, अरशद वारसी की सीरीज में नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री!

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी की सीरीज ‘असुर’ (Asur) को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. वहीं दर्शक अब सीरीज के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Asur

Asur 3 में नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री!

आप भी अरशद वारसी की पॉपुलर सीरीज ‘असुर’ (Asur) के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. इस सीरीज में आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसके दोनों सीजन ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. हालांकि, अब सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘असुर 3’ में नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री?

‘असुर’ के तीसरे सीजन में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, जिसके बाद से यह सीरीज एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस सीरीज में धनंजय राजपूत और निखिल नायर ने अहम किरदार निभाया था. लेकिन सीरीज के तीसरे में एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की एंट्री हुई है. लेकिन अभी तक उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस के आने के बाद सीरीज में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है.

पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार अरशद वारसी की सीरीज ‘असुर’ (Asur) के तीसरे सीजन की शूटिंग अगले महीने (सितंबर) से शुरु होने वाली है. इतना ही नहीं सीरीज के मेकर्स कहानी को एक नए चैप्टर के साथ आगे बढ़ाने वाले हैं. सीरीज का तीसरा सीजन पहले दोनों सीजन के मुकाबले काफी दमदार होने वाला है. इस सीजन में भी अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुन सोबती लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे. दोनों कलाकार सीरीज के पहले सीजन से ही शो का एक अहम हिस्सा है.

विज्ञापन

‘असुर 3’ का डायरेक्टर कौन है?

इस सीरीज के तीसरे सीजन का डायरेक्शन लेखक और क्रिएटर गौरव शुक्ला करने वाले हैं, जो सीरीज के पहले सीजन से साथ है. हालांकि, सीरीज के पहले दोनों सीजन का निर्देशन ओनी सेन के द्वारा किया गया था. वहीं गौरव शुक्ला ने लेखक और क्रिएटर के तौर पर काम कर रहे थे. इतना ही नहीं ‘असुर’ के सीजन 3 में गौरव शुक्ला प्रोड्यूसर की भूमिका में भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ