South Cinema Villain Struggle Story: आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े सितारों तक हर कोई अपनी लाइफ में जमकर मेहनत करता है। इसी मेहनत के बाद ही लोगों को सफलता मिलती है और वो दुनिया में पॉपुलर होते हैं। कुछ लोग सफलता पाने के इस टफ टास्क में पास हो जाते हैं, तो कुछ हार मानकर बैठ जाते हैं, लेकिन वो कहते हैं ना कि अगर आपके अंदर कुछ पाने की चाह है, तो भला आपको कौन रोक सकता है। इसलिए हर इंसान अपनी लाइफ में हमेशा बेस्ट ही देने की कोशिश करता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भले ही कितनी भी परेशानियों का सामना क्यों ना किया हो? लेकिन आज उन्होंने सक्सेस की सीढ़ी चढ़ ली है।
साउथ का फेमस विलेन
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ के मशहूर विलेन ‘एसजे सूर्या’ हैं। जी हां, एसजे सूर्या ने साल 1999 में साउथ फिल्म ‘वाली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त कोई नहीं जानता था कि ये फिल्म पूरे तमिलनाडु के सिनेमाघरों में 270 दिनों तक चलेगी। हालांकि अब एसजे सूर्या, कमल हासन, विजय, महेश बाबू, राम चरण, नानी और धनुष जैसे सितारों के साथ काम करके साउथ के टॉप विलेन बन गए हैं।
मोटी फीस लेते हैं सूर्या
आज के समय में एसजे सूर्या कथित तौर पर एक अभिनेता के तौर पर एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें साउथ सिनेमा के टॉप विलेन में माना जाता है और उन्हें संजय दत्त, सैफ अली खान और बॉबी देओल से बहुत ज्यादा फीस दी जाती है। हालांकि सूर्या का शुरुआती टाइम कुछ ठीक नहीं रहा और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम की तलाश करते हुए होटल में नौकर के तौर पर भी काम किया।
साउथ सिनेमा का बड़ा नाम
हालांकि फिर उन्हें फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर देखा गया और सूर्या को बड़ा ब्रेक तब मिला जब अभिनेता अजित कुमार ने उन्हें आसई से पहचाना। साल 1999 में फिल्म ‘वाली’ को बनाने में उनकी मदद की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और हिट साबित हुई और यहीं से सूर्या की सक्सेस के दरवाजे खुलते गए।
पेट भरने के लिए होटल में किया काम
एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि मैं कई दिनों तक खाना नहीं मिलने की वजह से भूखा रहता था। मेरे पास घर का किराया तक भरने के पैसे नहीं थे। जब कुछ नहीं हुआ तो पेट भरने के लिए होटल में नौकरी की। हालांकि कुछ भी हो लेकिन आज वो साउथ सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके हैं।
यह भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट के बाद कैसे हैं Praveen Dabas? अस्पताल से आया लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines