कार एक्सीडेंट के बाद कैसे हैं Praveen Dabas? अस्पताल से आया लेटेस्ट अपडेट

Praveen Dabas Health Update: बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं, अब अस्पताल से एक्टर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि अब कैसे हैं प्रवीण डबास?

Praveen Dabas

Praveen Dabas

Praveen Dabas Health Update: बीते दिन यानी शनिवार 21 सितंबर को बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास की कार का भयंकर एक्सीडेंट हुआ। रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर की हालत बेहद गंभीर है और वो आईसीयू में हैं। हालांकि अब प्रवीण का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस भी थोड़ा रिलेक्स महसूस कर रहे हैं। प्रवीण के एक्सीडेंट की खबर ने ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि चाहनेवालों को भी चिंता में डाल दिया था।

विज्ञापन

प्रवीण का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

प्रवीण डबास के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अभिनेता के कई टेस्ट हुए हैं और अब उनकी हालत स्थिर है। अंदरूनी सूत्र ने यह भी बताया कि प्रवीण की हालत में सुधार हो रहा है और वो अब बात भी कर रहे हैं। साथ ही बताया कि उनकी पत्नी ‘मोहब्बतें’ एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान उनके साथ ही मौजूद थीं। प्रवीण की हालत में सुधार की खबर से फैंस की चिंता कुछ कम हुई है।

विज्ञापन

कैसी है प्रवीण की हालत?

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर एमआरआई, सोनोग्राफी और एक्स-रे के आधार पर अभिनेता की जांच कर रहे हैं। प्रवीण ने अस्पताल में पीठ दर्द और घुटने में दर्द की शिकायत की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोई एक्सटर्नल ब्लीडिंग नहीं हुई है और उनकी बॉडी के सभी पार्ट्स ठीक हैं। प्रवीण की फैमिली का कहना है कि अभिनेता को शनिवार को एक कार दुर्घटना के बाद आईसीयू में एडमिट कराया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti)

विज्ञापन

परिवार ने शेयर की जानकारी

फैमिली की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया जिसमें लिखा गया था कि हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर प्रवीण डबास को शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में आईसीयू में हैं।

Praveen Dabas

Praveen Dabas

विज्ञापन

फैंस ने की एक्टर के ठीक होने की दुआ

बता दें कि बीते दिन कहा जा रहा था कि प्रवीण को सीरियस कंकशन (सिर पर चोट लगने के बाद की स्थिति) है। साथ ही प्रवीण की हालत भी गंभीर बताई जा रही थी, लेकिन अभी वो ठीक हैं और उनका इलाज जारी है। गौरतलब है कि प्रवीण ने ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’, ‘कुछ मीठा हो जाए’, ‘रागिनी MMS 2’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘दिल्लगी’, ‘इंदु सरकार’ जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। लोगों को भी प्रवीण की एक्टिंग खूब पसंद आती है। अब बस सभी को एक्टर के जल्दी ठीक होने का इंतजार है और सभी उनके लिए दुआ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ