अक्षय कुमार की एक्ट्रेस के करीबी की मौत, Instagram पर लिखा इमोशनल नोट

Trisha Krishnan: फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने हाल ही में एक बुरी खबर सोशल मीडिया पर दी है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके करीबी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने रुला देने वाला इमोशनल नोट भी लिखा है…

Trisha Krishnan

Trisha Krishnan

Trisha Krishnan: साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर से क्रिसमस वाले दिन बुरी खबर आई है कि करीबी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे जैसे पेट डॉग का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए वो उनकी लाइफ में क्या मायने रखता था। तृषा ने एक बड़ा सा इमोशनल नोट लिखा है जिसे देख साफ लग रहा है कि जोरो उनके लिए क्या था।

विज्ञापन

तृषा के पेट डॉग की मौक

अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा-मीठा में तृषा ने उनकी हीरोइन का रोल प्ले किया है। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने पेट डॉग जोरो की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनका पेट डॉग उनके लिए बेटे जैसा था। जिसके जाने के बाद वो बहुत दुखी हो गई हैं।

विज्ञापन

तृषा ने लिखा इमोशनल नोट

तृषा ने इंस्टाग्राम पर डॉग की फोटो शेयर की और साथ में एक इमोशनल नोट भी लिखा- क्रिसमस की सुबह-सुबह मेरे बेटे जोरो का निधन हो गया है। जो लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं वो समझ गए होंगे की अब जोरो के बिना मेरी लाइफ जीरो है। जोरो की मौत से मैं और मेरा परिवार टूट गया और शॉक में है।

विज्ञापन

कुछ दिन ब्रेक पर रहेंगी तृषा

तृषा कृष्णन के फैंस के लिए बुरी खबर है कि वो अब कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाली हैं। उन्होंने जोरो की मौत पर शोक जताते हुए जो पोस्ट शेयर किया है उसी में लिखा है कि अब वो कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लेने वाली हैं। इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों को झटका तो जरूर लगा है।

विज्ञापन

यूजर दे रहे सांत्वना

एक्ट्रेस तृषा के इस इमोशनल पोस्ट ने लोगों को भी भावुक कर दिया है। अब लोग कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। एक ने लिखा- आपका पालतू जोरो सिर्फ एक जानवर से कहीं अधिक था – वे आपके परिवार का एक हिस्सा और बिना शर्त प्यार का जरिया था। उनकी याद आपके जीवन में हमेशा एक सौम्य उपस्थिति रहेगी, जो आपको आपके घर में लाए गए सभी आनंद, गर्मजोशी और प्यार की याद दिलाएगी।

विज्ञापन

उनकी आत्मा को शांति मिले, और आपको उन खूबसूरत पलों में आराम मिले जो आपने साथ बिताए थे। दूसरे ने लिखा- पूरी तरह से समझें कि आप किस दौर से गुजर रहे होंगे… अपना ख्याल रखें और बहुत कुछ। तीसरे ने लिखा- आपके इस नुकसान के लिए खेद है। आप हिम्मत रखें। इसी तरह के कई और कमेंट भी आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ