Ramya ने एक्टर दर्शन के फैंस पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई शिकायत; जानें क्या है पूरा मामला?

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस राम्या ने कन्नड़ एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए बयान भी जारी किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

actress ramya

Photo Credit- Instagram

साउथ एक्ट्रेस राम्या को सोशल मीडिया पर कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैंस ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने दर्शन के फैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी है। बीते दिन एक्ट्रेस ने पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह से मुलाकात की और दर्शन के फैंस के खिलाफ बयान जारी कर कहा कि उन्हें जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ट्रोल हुईं राम्या?

दरअसल कन्नड़ एक्टर दर्शन पर उनके ही फैन रेणुका स्वामी की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट से एक्टर को जमानत दे दी गई। इसी को लेकर राम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी और रेणुका स्वामी को इंसाफ मिलना चाहिए। इस पर दर्शन के फैंस ने राम्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

एक्ट्रेस ने बयान जारी कर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा था कि हाईकोर्ट से दर्शन को जमानत मिलना गलत है और उससे हम खुश नहीं हैं। मैंने अखबार की रिपोर्ट के साथ ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट भारत के लोगों की उम्मीद की किरण है और रेणुका स्वामी को इंसाफ मिलना चाहिए। इसके बाद दर्शन के फैंस ने मुझे काफी ट्रोल किया और जान से मारने की धमकियां देते हुए कहा कि रेणुका स्वामी की जगह तुम्हारी हत्या कर देनी चाहिए थी।’

43 अकाउंट्स पर शिकायत कराई दर्ज

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि यहां तक कि मुझे बलात्कार की धमकियां भी दी गई है। तब मैंने सोचा कि अब समय आ गया है कि इन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मैंने 43 अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मैंने उन ही अकाउंट्स को चुना है जिन्होंने बेहद अश्लील कमेंट्स किए थे। राम्या ने आगे कहा कि इतना सब होने के बाद भी दर्शन ने कभी भी मुझसे संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ