Bigg Boss फेम एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर खुलासा, खुद को महसूस कर रहीं बदसूरत

Ayesha Khan: ‘बिग बॉस 17’ की आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खुद को बदसूरत कह दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इस नोट में फैंस से एक खास अपील भी की है। अब मामला क्या है? चलिए जानते हैं।

Ayesha Khan

एक्ट्रेस आयशा खान ने खुद से जुड़ा एक सच रिवील किया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Ayesha Khan: ‘बिग बॉस 17’ से मशहूर हुई एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक बेहद अटपटा पोस्ट शेयर किया है। जिस आयशा खान की खूबसूरती पर लाखों लोग मरते हैं, वही आयशा खान अब खुद को बदसूरत महसूस कर रही हैं। ये हमारा नहीं बल्कि खुद एक्ट्रेस आयशा खान का कहना है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर की हैं। अक्सर एक्ट्रेसेस खुद को बस सबसे सुंदर दिखाने की रेस में दौड़ती रहती हैं और इस दौरान दूसरे को नीचा दिखाने से भी कई बार नहीं चूकतीं।

आयशा खान ने खुद को लेकर किया खुलासा

दूसरी तरफ आयशा खान हैं, जो अब इंस्टाग्राम पर ना सिर्फ खुद को बदसूरत बता रही है, बल्कि लोगों को एक खास राय भी दे रही हैं। उनकी बातों से कुछ लोगों की जिंदगी आसान हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आयशा खान ने अब लोगों के सामने क्या कहा है? एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। आयशा खान ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि इसे कैसे एक्सप्रेस करूं, लेकिन मैं आज बदसूरत महसूस कर रही हूं। मैं बस इसे लिखना चाहती थी और इसे बाहर निकालना चाहती थी।’

विज्ञापन

खुद से प्यार करने पर आयशा खान ने फैंस को दी सीख

आयशा खान ने आगे लिखा, ‘और उन सभी लोगों के लिए, जो कभी किसी दिन ऐसा ही महसूस करते हैं, उम्मीद करती हूं कि आप खुद के साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आएंगे, जितनी नरमी के साथ हम एक बच्चे के साथ पेश आते हैं। कुछ दिन खुद को प्यार करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा?’ अब एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में बड़ी ही आसानी से एक बड़ी सीख दे दी है। कभी-कभी इंसान के लिए खुद से प्यार करना मुश्किलों होता है, लेकिन तब भी उसे खुद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

Ayesha Khan

विज्ञापन

वायरल हुआ आयशा खान का पोस्ट

जरूरी नहीं कि इंसान हर दिन परफेक्ट दिखे, या वो हमेशा अच्छा फील करे, लेकिन ऐसे में हमें खुद पर प्रेशर नहीं डालना चाहिए। हमें खुद को राहत देनी चाहिए और खुद को हम जैसे हैं, वैसे ही एक्सेप्ट कर लेना चाहिए। आपको बता दें, आयशा खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात रखती हैं और बिना फिल्टर फैंस के साथ जुड़ती हैं। उनके इसी अंदाज को लोग पसंद करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ