South Actress Mahalakshmi Husband Hospitalized: सिनेमा जगत से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर एक्ट्रेस अब मुश्किल दौर से गुज़र रही है। उनके पति की हालत बिगड़ गई है और अब मामला इतना हाथ से निकल गया है कि उन्हें ICU में रखा गया है। आपको याद ही होगा कि अपनी शादी की वजह से साउथ टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी (Tamil Actress Mahalakshmi) खूब चर्चाओं में आई थीं। उन्होंने जब शादी की तो लोगों ने उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोल किया था। न सिर्फ रंग बल्कि वजन की वजह से भी महालक्ष्मी के पति रविंद्र चंद्रशेखर (Ravindar Chandrasekaran) लोगों के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में अब महालक्ष्मी के पति की तबियत को लेकर अब शॉकिंग खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस के लिए SRK से Salman तक स्टार्स की दरियादिली, 12th Fail के रियल हीरो का खुलासा
सांस लेने में हुई तकलीफ
मशहूर निर्माता और लिब्रा प्रोडक्शंस के मालिक रविंद्र चंद्रशेखर को इलाज के लिए एक हफ्ते के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं उनकी हेल्थ को लेकर और भी जानकारी सामने आई है। दरअसल, रविंदर चंद्रशेखर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अब उनकी नाक में ऑक्सीजन ट्यूब डाला गया है। उन्हें भयानक लंग इन्फेक्शन हुआ है। इसी वजह से उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 1 हफ्ते तक आईसीयू में रहना होगा।
मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं रविंद्र चंद्रशेखर
अब फैंस ने उनसे रिक्वेस्ट की है कि जब तक वो पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक वो बिग बॉस का रिव्यू न करें और इससे कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लें। बता दें, तमिल एक्ट्रेस महालक्ष्मी के पति अपने प्राइवेट यूट्यूब चैनल पर बिग बॉस का रिव्यू करते हैं। उन्हें इसके लिए काफी पसंद भी किया जाता है। महालक्ष्मी का पति होने के अलावा इंडस्ट्री में उनकी पहचान मशहूर प्रोड्यूसर की रूप में भी होती है। साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘Sutta Kadhai’ प्रोड्यूस की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में ‘Nalanum Nandhiniyum’, उसी साल Kolai Nokku Paarvai और 2017 में Kalyanam जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
शादी पर हुए थे ट्रोल
बता दें, महालक्ष्मी के पति की ये उनसे दूसरी शादी थी। इस शादी से पहले उनका एक तलाक हो चुका है। साल 2022 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी काफी कंट्रोवर्सिअल मुद्दा बन गई थी क्योंकि जैसी ही कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोगों को ये जोड़ी काफी अटपटी लगी। जिसके बाद हर तरह बॉडी शेमिंगकी बातें होने लगीं। यहां तक की लोगों ने ये भी कह दिया कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए रविंदर से शादी की है।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
27 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
43 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines