मुंबई पुलिस के लिए SRK से Salman तक स्टार्स की दरियादिली, 12th Fail के रियल हीरो का खुलासा

Bollywood Celebs Performance At Umang: ’12वीं फेल’ के रियल लाइफ हीरो ने अब बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस के लिए ये सभी स्टार्स एक खास चीज़ करते हैं।

Bollywood Celebs Performance At Umang

मुंबई पुलिस के लिए SRK से Salman की दरियादिली

Bollywood Celebs Performance At Umang: ‘12वीं फेल‘ (12th Fail) की सफलता के बाद आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) की स्टोरी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। उनकी कड़ी मेहनत, स्ट्रगल और सक्सेस के बाद अब दुनियाभर में मनोज कुमार शर्मा की मिसाल दी जा रही है। वहीं, अब ’12वीं फेल’ के रियल लाइफ हीरो ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे सितारों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये सभी बॉलीवुड सेलब्स अब मुंबई पुलिस के लिए अपनी दरियादिली दिखाने वाले हैं। लेकिन कैसे ये भी जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री में परफॉर्म करते हैं सेलेब्स

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि सभी बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई पुलिस के लिए होने वाले इवेंट ‘उमंग’ में एक फ्री में परफॉर्म करते हैं। न तो वो इस इवेंट में शामिल होने के पैसे चार्ज करते हैं और न ही परफॉर्म करने के पैसे डिमांड करते हैं। दरअसल, मनोज कुमार शर्मा ने इस इवेंट को ऑर्गनाइज करते हुए इन सेलेब्स के करीब काम किया है। हर साल मुंबई पुलिस के लिए ‘उमंग’ नाम का कार्यक्रम रखा जाता है। ये मुंबई पुलिस के कल्याण के लिए एक बड़ा कार्यक्रम है। जहां जाकर उन्हें पता चला कि इसमें सभी कलाकार मुफ्त में आए हैं। किसी ने कोई पैसा नहीं लिया।

मनोज ने की सेलेब्स की तारीफ

मनोज ने रिवील किया कि वो ‘उमंग’ में सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि मुंबई पुलिस उन्हें इन्वाइट करती है। उन्होंने बताया कि चाहे शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन हो या रणवीर सिंह, सभी लोग इसमें शामिल होते हैं। लगातार 5 घंटे तक प्रोग्राम चलता रहता है। परफॉरमेंस भी इन्हीं 5 घंटों में होती हैं। बाद में इन सेलेब्स के बारे में बात करते हुए वो बोलें कि ये सभी कड़ी मेहनत करते हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स के लिए कही ये बात

मुझे एहसास हुआ है कि ये लोग जिस तरह के एफर्ट्स कर रहे हैं, हम सिर्फ वही देख सकते हैं जो उन्होंने शूट किया है, लेकिन इसमें जिस तरह की मेहनत लगती है वो कमाल है। गजब की मेहनत करते हैं ये लोग। किसी के पास उस तरह की ताकत नहीं है। ये इतना आसान नहीं है जितना दिखता है। मुझे हाल ही में पता लगा कि 5-10 दिनों तक उन्हें एक शूट के लिए एक ही जगह पर रहना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ