साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethpathi) की फिल्म ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी, इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं विजय के फैंस मूवी के सीक्वल को भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्टर ने अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि फिल्म ‘महाराजा’ (Maharaja) को मशहूर डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में तैयार किया गया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, वहीं ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के बाद इस मूवी को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड, ढेर सारा सस्पेंस और 7.1 IMDb रेटिंग, Netflix पर मौजूद है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज
‘महाराजा 2’ को लेकर आया अपडेट
आप भी मूवी के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका का इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल मूवी के सीक्वल को लेकर एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethpathi) ने बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल, हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘महाराजा’ की मूवी का हॉलीवुड रीमेक बनने का ऐलान किया गया था.
‘महाराज’ फिल्म की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने चोरी हुए कूड़ेदान को वापस पाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है. हालांकि, अब एक्टर ने अपनी मूवी महाराजा के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. विजय सेतुपति ने कंफर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर फिलहाल काम चल रहा है.
विजय सेतुपति ने मूवी को लेकर क्या कहा?
विजय सेतुपति ने हाल ही में ‘बत्था’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक पर भी बात की है. एक्टर ने साफ किया है कि मैंने प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम से बोला था कि अगर उन्हें रोल दिया जाए, तो वो इस हॉलीवुड रीमेक मूवी में फ्री में काम करने के लिए भी तैयार हैं. विजय ने आगे यह भी कहा कि ‘महाराजा 2’ फिल्म की कहानी मुझे सुनाई थी, जो मुझे काफी पसंद आई है. इतना ही नहीं इस मूवी को लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘वेटिंग है’ से लेकर ‘पाताल लोक’ तक, सस्पेंस और क्राइम से भरपूर हैं प्राइम वीडियो की ये 4 सीरीज
‘महाराजा’ ने किया था शानदार कलेक्शन
‘महाराजा’ फिल्म की कमाई की बात करें, तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी ने दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक दमदार विलेन का रोल प्ले किया था.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
30 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 hr ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
2 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
3 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
4 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
5 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
22 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines