'वेटिंग है' से लेकर 'पाताल लोक' तक, सस्पेंस और क्राइम से भरपूर हैं प्राइम वीडियो की ये 4 सीरीज

OTT पर सस्पेंस और क्राइम वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको 4 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इन वेब सीरीज के बारे में.

Prime video
1 / 5
सस्पेंस और क्राइम से भरपूर हैं प्राइम वीडियो की ये 4 सीरीज (PIC- IMDb)

ओटीटी पर हर महीने कई जोनर वाली फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. आज हम आपको 4 एसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. इतना ही नहीं इन सीरीज में आपको जबरदस्त कंटेंट देखने को मिलने वाला है साथ ही आईएमडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग दी गई है. इन वेब सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

वेटिंग है

वेटिंग है2 / 5

लिस्ट में पहला नाम मिर्जापुर सीरीज के 'मुन्ना भईया' (दिव्येंदु शर्मा) की नई सीरीज 'वेटिंग है' का नाम शामिल है. इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा ने एक आरपीएफ कांस्टेबल का किरदार निभाया है. यह सीरीज आरपीएफ कांस्टेबल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. सीरीज की कहानी की बात करें, तो इसकी कहानी तत्काल टिकट की स्कैम पर आधारित है. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.2 की अच्छी रेटिंग भी दी गई है.

विज्ञापन

भौकाल

भौकाल3 / 5

दूसरे स्थान पर जतिन वागले की सीरीज 'भौकाल' का नाम शामिल है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की अच्छी रेटिंग मिली है. भौकाल सीरीज में मोहित रैना, अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर ने अहम किरदार निभाया है.

पाताल लोक

पाताल लोक4 / 5

तीसरे नंबर पर जयदीप अहलावत, गुल पनाग और नीरज काबी स्टारर सीरीज 'पाताल लोक' का नाम मौजूद है. इस वेब सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक मर्डर की जांच करता है. यह सीरीज शुरुआत से लेकर अंत तक आपको पूरी तरह सक्रिय रखती है और बोर नहीं होने देती है. इस वेब सीरीज को IMDb पर 8.2 की जबरदस्त रेटिंग से नवाजा गया है.

विज्ञापन

मत्स्य कांड

मत्स्य कांड5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम वेब सीरीज 'मत्स्य कांड' का नाम काबिज है. इस सीरीज में रवि दुबे, रवि किशन और पीयूष मिश्रा ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज की एक एक ठग के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी समझदारी से काम को अंजाम देता है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 की शानदार रेटिंग दी गई है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन