Actor Karthi Injured: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। मशहूर साउथ एक्टर के साथ शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद एक्टर को अस्पताल तक लेकर जाना पड़ा। तमिल एक्टर कार्ति के साथ हुए एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। कार्ति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार 2’ (Sardar 2) की शूटिंग में बिजी हैं। मैसूर में इस फिल्म के कुछ जरूरी सीन फिल्माए जा रहे हैं, लेकिन शूटिंग के दौरान एक हादसे से सब कुछ गड़बड़ हो गया।
शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्ति शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। एक्टर के पांव पर चोट आई है। जैसे ही एक्टर को चोट आई उन्हें तुरंत पास ही के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने कार्ति की जांच की और उनकी चोटों की गंभीरता देखी। अब जांच के बाद डॉक्टर्स ने क्या कहा है? और एक्टर की हालत कैसी है? अब उसे लेकर भी खुलासा हो गया है।
कार्ति की हालत पर क्या बोले डॉक्टर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर कार्ति को डॉक्टरों ने फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। एक्टर को करीब 1 हफ्ते तक सिर्फ आराम करने के लिए कहा गया है। अब डॉक्टरों की सलाह के बाद ‘सरदार 2’ की शूटिंग को रोक दिया गया है। मैसूर से मेकर्स और एक्टर वापस चेन्नई लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही एक्टर ठीक हो जाएंगे और उनकी रिकवरी हो जाएगी तो शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: International Women’s Day: 5 TV शोज जो हर महिला को जरूर देखने चाहिए
एक हफ्ते के लिए रुकी ‘सरदार 2’ की शूटिंग
आपको बता दें, कार्ति की फिल्म 80% पूरी हो चुकी है। टीम ने चेन्नई में हाल ही में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया है और वो भी भव्य सेट पर। अब सभी को इंतजार है कि कब कार्ति ठीक होकर वापस सेट पर लौटेंगे। उनके और डॉक्टर्स के अप्रूवल से पहले शूटिंग नहीं की जा सकती। बता दें, इस फिल्म में कार्ति डबल रोल में नजर आने वाले हैं। पहले ऐसी उम्मीद थी कि जल्द ही शूटिंग पूरी हो जाएगी, फिलहाल शूटिंग पर ब्रेक लग गया है।
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान
6 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
30 mins agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
1 hr ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
1 hr agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines