---विज्ञापन---

International Women’s Day: 5 TV शोज जो हर महिला को जरूर देखने चाहिए

International Women's Day: विमेंस डे पर टीवी के 5 शोज हर महिला को जरूर देखने चाहिए। एक महिले के कितने रूप होते हैं और वो मुश्किलों हालातों से कैसे हिम्मत के साथ बाहर निकलती है? वो आपको इन पांचों शोज को देखकर समझ आ जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

International Women’s Day: महिला दिवस एक ऐसा दिन है जिसे हर किसी को सेलिब्रेट करना चाहिए। एक महिला हर दिन कई चुनौतियों का सामना करती है और हंसते हुए सब सहती है। ऐसे में एक दिन तो उनके लिए निकाला जा ही सकता है। महिलाओं को खुद भी अपने लिए समय निकालकर कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे वो न सर्फ एंटरटेन हों, बल्कि कुछ सीखें भी। ऐसे में आप टीवी के आजतक के ऐसे 5 शोज देख सकते हैं, जिनकी लीड एक्ट्रेस ने दम दिखाया है।

---खबर नीचे जारी है---

Anupamaa

‘अनुपमा’ ने लोगों को सोच बदलने पर मजबूर किया है। ये शो दर्शाता है कि एक हाउसवाइफ जब कुछ करने का ठान ले, तो वो क्या कुछ कर सकती है? पति से धोखा मिलने पर वो उसे सबक सीखा सकती है। बच्चों की बदतमीजी पर वो उन्हें नानी याद दिला सकती है और रोना-धोना छोड़ लाइफ में मूव ऑन कर खुद को साबित भी कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

Mann Kee Awaaz Pratigya

प्रतिज्ञा ने न सिर्फ एक गुंडे और उसके परिवार को अपने प्यार से बदला है, बल्कि समाज को भी सुधारने का काम किया है। हालातों से हर बार हिम्मत के साथ लड़ते हुए समाज की सारी बुराइयों को इस शो में लीड एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया था। लड़की का दबंग अंदाज और हौसला देख सभी उसके कायल हो गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

F.I.R

इस शो में देखने को मिला है कि कैसे पुरुष प्रधान समाज में एक महिला न सिर्फ क्रिमिनल्स को सुधारती है, बल्कि थाने में सभी मर्दों के बीच अकेले सर्वाइव करती है। उसकी ताकत और ईमानदारी के आगे हर कोई झुक जाता है और सभी उसकी दिल से इज्जत करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Diya Aur Baati Hum

‘दिया और बाती हम’ एक ऐसा शो है जिसने सभी के दिल जीते हैं। एक लड़की जो मजबूरी में अजनबी से शादी करती है और अच्छी पत्नी और बहू बनने के लिए रोज नई चुनौती का सामना करती है। दिन में अच्छी बहू की तरह पूरा घर संभालकर, रात में पढ़ाई कर IPS अफसर बनने तक का सफर तय करती है। देश के लिए अपनी जान तक देने से इस शो की एक्ट्रेस पीछे नहीं हटती।

यह भी पढ़ें: Women’s Day पर री-रिलीज हुईं ये 7 फिल्में, तो बम्पर होगी कमाई

---खबर नीचे जारी है---

Hitler Didi

‘हिटलर दीदी’ में एक लड़की अकेले अपने पूरे परिवार को पालती है। अपने सपनों और जरूरतों का गला घोटकर, वो सबकी ख्वाहिशें पूरी करती है। उसका हार्डवर्क और परिवार के लिए प्यार देखकर कहीं न कहीं हर महिला उस किरदार में खुद को देख पाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 04, 2025 01:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola