Dhanush Aishwaryaa Rajnikanth Relationship: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष की जोड़ी काफी पॉपुलर है। इनको फैंस खूब पसंद करते हैं। लेकिन शादी के 18 साल बाद इन दोनों ने सबके सामने अलग होने का एलान कर दिया और सभी को चौंका दिया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इस कपल का रिश्ता कभी यूं टूटेगा। हालांकि, लोगों को बाद में भी यही लगा कि ये जोड़ी अपनी दूरियां मिटाकर फिर एक हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: महंगी कार छोड़ Hrithik Roshan ने Metro से किया ट्रेवल, तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मची हलचल
क्या दोनों हो सकते हैं फिर साथ?
हर कोई चाहता है कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत में फिर से पैचअप हो जाए। लेकिन इसकी कितनी संभावना है अब ये सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष अपनी पत्नी के साथ वापिस रिश्ते में नहीं आएंगे। ये सुनकर एक्टर के फैंस का दिल ज़ोर से टूट सकता है। लेकिन अब यही दावा किया जा रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या अपनी राहें हमेशा के लिए अलग कर चुके हैं और इनका एक-दूसरे की ज़िन्दगी में वापिस आने का कोई इरादा नहीं है। ये अपने रिश्ते को आखिरी चांस नहीं देना चाहते।
Image Credit: Instagram
सामने आया धनुष और ऐश्वर्या के रिश्ते का सच
Hindustan Times की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने कहा है कि धनुष-ऐश्वर्या के साथ अपने डिफरेंसेस पर काम नहीं कर रहे हैं। वो अलग हो गए हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले गए हैं। उन्होंने अपने जीवन में आए इस पड़ाव के साथ शांति बना ली है और एक्सेप्ट कर लिया है कि वो एक साथ नहीं हैं। ये खबरें कि वो सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं, गलत है। वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। तलाक की बात ऐसी है कि उन्होंने अभी तक इसे दायर नहीं किया है, इसलिए वो सेपरेट हो गए हैं। लेकिन कोर्ट में फाइल नहीं किया है।’
अभी तक क्यों नहीं दी तलाक की अर्जी?
उस शख्स ने आगे कहा, ‘वो दोनों तब तक तलाक के लिए अर्जी नहीं देंगे जब तक कि उनमें से कोई दोबारा शादी नहीं करना चाहता, जो कि फिलहाल नहीं है। दोनों साथ नहीं रहते लेकिन एक-दूसरे की इज़्ज़त करते हैं और अपने बच्चों के लिए कॉर्डिअल बांड शेयर करते हैं। वे अपने बच्चों का पालन-पोषण करने और को-पेरेंटिंग करने के तरीके ढूंढने में बिजी हैं। वो अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं ताकि उन्हें अपनी जिंदगी में खालीपन महसूस न हो।’
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines