Chiranjeevi Pushed IndiGo Employee: साउथ के पॉपुलर एक्टर चिरंजीवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर पर लोग भड़के हुए नजर आ रहे हैं। पर्दे पर एक्शन और रोमांस के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अब रियल लाइफ में भी एक्शन मोड में आ गए हैं। अब चिरंजीवी पर एक एयरलाइंस के स्टाफ के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। एक्टर ने क्या किया है चलिए जानते हैं।
इंडिगो के कर्मचारी की वजह से ट्रोल हुए चिरंजीवी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी एयरपोर्ट पर हैं और एक्टर के आस-पास उनके कुछ लोग हैं। जैसे ही एक्टर लिफ्ट से निकलते हैं उन्हें इंडिगो के स्टाफ मेंबर्स घेर लेते हैं। इंडिगो के कर्मचारी चिरंजीवी को देखकर एक्साइटेड हो जाते हैं और हर कोई उनके आस-पास मंडराने लगता है। सभी इस कोशिश में जुट जाते हैं कि वो एक्टर के साथ एक सेल्फी ले सकें। हालांकि, चिरंजीवी इस मूड में नजर नहीं आ रहे कि वो किसी के साथ सेल्फी लें।
फैन को एक्टर ने नहीं दिया भाव
इसी बीच एक्टर का एक फैन जो इंडिगो का कर्मचारी है वो एक्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए लगातार मशक्कत करता हुआ नजर आता है। एक बार वो फोटो लेने में नाकामयाब हो जाता है तो वो तुरंत आगे बढ़ता है और दोबारा एक्टर के साथ फोटो लेने की कोशिश करते दिखता है। लेकिन अब चिरंजीवी ने अपने इस फैन को फोटो देने की जगह उसे धक्का देकर आगे बढ़ा दिया। अब एक्टर का फैन के प्रति रुड बर्ताव देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनसे नाराज हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर सिंगर Millind Gaba का वीडियो लीक, मीटिंग में पी शराब फिर खो दिया आपा
दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया
इस वीडियो के वायरल होते ही चिरंजीवी फैन को धक्का देकर हटाने के लिए बुरी तरह से इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं। एक तरफ अपने फैंस को इग्नोर करने पर लोग एक्टर की क्लास लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, ‘हम इस घटना के लिए किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। उस लड़के को सेल्फी लेने से पहले इजाजत लेनी चाहिए थी।’ कुछ लोग ये कहकर भी एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं कि लम्बी ट्रैवलिंग के बाद वो थक गए होंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines