South Actor Chetan Chandra Mob Attack: साउथ के एक मशहूर एक्टर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। अब कन्नड़ एक्टर चेतन चंद्रा (Chetan Chanddrra) के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। एक्टर की हालत खराब है क्योंकि उन पर अब बड़ा हमला हुआ है। करीब 20 लोगों ने अचानक एक्टर पर हमला कर दिया जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर की हालत देख कोई भी घबरा जाएगा। एक्टर सिर से पांव तक खून में लथपथ दिखाई दे रहे हैं।
मशहूर साउथ एक्टर पर भयानक हमला
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि उनको नाक पर गंभीर चोट आई है। साथ ही उनका मुंह भी खून से भरा हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उनके मुंह पर मुक्के मारकर उनका ये हाल कर दिया हो। न सिर्फ एक्टर चेतन चंद्रा का चेहरा खून से भरा हुआ है बल्कि उनके पूरे कपड़े खून से सने हुए हैं। अब एक्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन पर हुआ अटैक कितना सीरियस था। राहत की बात ये है कि इस हमले में उनकी जान बच गई। एक्टर को चोट जरूर आई है लेकिन वो सही-सलामत हैं और अपने पांव पर खड़े हैं।
20 लोगों ने की मारपीट
अब उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे खुद एक्टर ने अपने हाथों से रिकॉर्ड किया है और अपने ही अकाउंट से शेयर भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12 मई यानी रविवार को एक ग्रुप ने उन पर बेंगलुरु के कागगलीपुरा में हमला किया। अब एक्टर ने अपने साथ हुए इस खौफनाक हादसे पर बात करते हुए बताया है कि जब वो मदर्स डे पर अपनी मां के साथ मंदिर से लौट रहे थे तब उनके साथ ये ट्रेजेडी हुई है। एक शराबी ने उनकी कार का पीछा किया और कार डैमेज कर दी। वो आदमी उन्हें लूटना चाहता था। वहीं, एक्टर ने उनसे कार डैमेज को लेकर बात की और इतने में ही 20 लोगों ने उन्हें घेर लिया।
यह भी पढ़ें: Bharti Singh सर्जरी करवाकर लौटीं घर, हॉस्पिटल से अपने साथ ले आईं ‘स्टोन’
20 लोगों ने की मारपीट
इनमें एक औरत भी शामिल थी और सभी ने मिलकर एक्टर पर हमला कर दिया। अब एक्टर ने बताया है कि इस अटैक में उन्हें कई चोट आई हैं। साथ ही उनकी नाक टूट गई है। एक्टर के साथ एक और शॉकिंग चीज हुई। पहले तो पुलिस ने उन्हें शुरूआती ट्रीटमेंट दिया लेकिन वो लोग फिर से लौट आए और फिर से उनकी कार को डैमेज किया। इसके बाद एक्टर ने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर कंप्लेंट फाइल की और अब एक शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से एक्टर की सेफ्टी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, एक्टर ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस खराब अनुभव के बाद न्याय की मांग की है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines