---विज्ञापन---

Bharti Singh सर्जरी करवाकर लौटीं घर, हॉस्पिटल से अपने साथ ले आईं ‘स्टोन’

Bharti Singh Discharged: भारती सिंह ने सर्जरी के बाद अपना हालचाल बताया है और साथ ही एक गुड न्यूज भी दी है। अब भारती को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है और वो घर लौट आई हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और खास चीज दिखाई है। वो क्या है चलिए देखते हैं।

Bharti Singh Discharged: इंडिया की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) को लेकर फैंस काफी समय टेंशन में हैं। भारती की तबीयत को लेकर उनके चाहने वालों को चिंता हो रही है। जब से भारती ने लोगों को बताया है कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द हो रहा है और वो तकलीफ में हैं तो फैंस भी उन्हें लेकर घबरा गए। वहीं, सर्जरी से पहले ही डिस्चार्ज लेकर काम पर लौट गई थीं। लेकिन शूट खत्म होने से पहले ही भारती को दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ गया।

भारती हुईं डिस्चार्ज

वहीं, अब भारती सिंह को लेकर नई अपडेट सामने आई है। भारती की सर्जरी सक्सेसफुल रही और डॉक्टर्स ने उनका ऑपरेशन कर उस स्टोन को निकाल लिया है जो उनकी तकलीफ का कारण बना हुआ था। इतना ही नहीं अब भारती सिंह की सर्जरी के बाद डिस्चार्ज भी मिल चुका है। खुद भारती ने ही फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने अपने व्लॉग में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से लेकर घर जाने तक की जर्नी शेयर की है।

---विज्ञापन---

गोला लेकर आया मां को घर

भारती के इस व्लॉग का टाइटल है ‘गोला मां को घर ले आया वापिस।’ ये व्लॉग जितना एंटरटेनिंग और इंटरेस्टिंग है उतना ही इमोशनल भी है। भारती अपने बेटे को मिस कर जिस तरह से भावुक हो रही हैं उससे पता चल रहा है कि शारीरिक दर्द तो बर्दाश्त कर सकती हैं लेकिन बेटे से दूर नहीं रह सकतीं। व्लॉग में नजर आ रहा है कि गोला अपनी मां को लेने हॉस्पिटल आया है और मां का हाथ पकड़कर उन्हें घर लेकर जा रहा है। ऐसे में भारती की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta के लापता सोढ़ी का आज है बर्थडे, गुरुचरण सिंह के पिता ने किया बेटे को लेकर नया खुलासा

कितनी बड़ी है भारती की पथरी?

इसके अलावा व्लॉग में भारती ने एक और चीज दिखाई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। भारती ने अपने इस वीडियो में वो स्टोन दिखाया है जो डॉक्टर्स ने सर्जरी कर उनके शरीर से निकला है। ये देखने में इतना बड़ा लग रहा है कि फैंस भी चौंक गए हैं। इतना ही नहीं भारती इस स्टोन को अपने साथ घर ले आई हैं। उन्होंने डॉक्टर्स को बोला कि वो इस पथरी को अपने साथ लेकर जाना चाहती हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें इसे एक डब्बे में डालकर दे दिया। अब भारती इसे देख-देखकर याद कर रही हैं कि इसने कैसे उन्हें तकलीफ दी है।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2024 12:22 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola