Soorarai Pottru Actress Iyal: हर इंसान के अंदर अपना एक अलग टेलेंट होता है। अपने हुनर से कोई भी अपनी अलग पहचान बना सकता है। कुछ लोग अपनी मेहनत के दमपर जल्दी सफल हो जाते हैं, तो कुछ लोगों को थोड़ा टाइम लग जाता है, लेकिन अगर आपके अंदर टेलेंट है, तो आपको कोई पीछे नहीं छोड़ सकता।
आज हम आपको एक ऐसी ही बाल कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म से तो धमाल मचाया है ही साथ ही उनकी पहली फिल्म ने 5 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। आइए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से घर में छाया मातम
इयाल की पहली फिल्म ने जीते 5 राष्ट्रीय पुरस्कार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं सात साल की बाल कलाकार इयाल की, जिन्होंने सूर्या के साथ फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ से अपने करियर की शुरूआत की। यह फिल्म बेहद सफल रही और इसने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ फीचर, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन की श्रेणियों में 5 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया और उनके जुड़वां भाई इलान ने भी फिल्म में अभिनय किया था।
हालिया रिलीज ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
बता दें कि अभिनेत्री इयाल की हालिया रिलीज ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक चल रही है। इयाल विजय और तृषा कृष्णन अभिनीत हालिया ब्लॉकबस्टर ‘लियो’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री फिल्म में विजय की बेटी की भूमिका निभा रही हैं। लोकेश कंगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। वहीं, इस फिल्म ने एक महीने से भी कम समय में दुनिया भर में 574 करोड़ रुपये की कमाई की है।
अर्जुनन की बेटी हैं इयाल
बता दें कि इयाल मशहूर तमिल अभिनेता अर्जुनन की बेटी हैं। उनके पिता कधलील सोधापुवधु इपाडी (2012), टिक टिक टिक (2018) और ओह माय घोस्ट (2020) जैसी तमिल फिल्मों में हास्य किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इयाल भी साल 2022 में तमिल फिल्म मिशन: चैप्टर 1 अच्चम एनबधु इल्लाये में दिखाई दीं
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines