मशहूर सिंगर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से घर में छाया मातम

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies: टेलीविजन के मशहूर सिगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल-10 फेम नितिन शर्मा के पिता का निधन हो गया है।

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies: टेलीविजन के मशहूर सिगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल-10 (Indian Idol) फेम नितिन शर्मा के पिता का निधन हो गया है। बता दें कि एक सड़क हादसे में सिंगर के पिता की जान चली गई।

विज्ञापन

अपने पिता के निधन से नितिन शर्मा और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैंस भी सिंगर के पिता के निधन से बेहद दुखी है। साथ ही हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने राजेंद्र शर्मा को कुचला

विज्ञापन

बता दें कि नितिन शर्मा (Singer Nitin Sharma) के पिता राजेंद्र कुमार अपनी कार से अंब बाजार गए थे। इस दौरान जब वो दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे तो एक तेज रफ्तार पिकअप ने राजेंद्र शर्मा को कुचल दिया। वहीं, घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। अब इस मामले में हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

विज्ञापन

मौके से फरार आरोपी चालक

बता दें कि नितिन शर्मा के पिता के निधन की जानकारी इरफान ने दी है। उन्होंने बताया कि नितिन शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा मेरी दुकान पर सामान लेने आए थे। सामान लेने के बाद वो अपनी कार के पास वापस जा रहे थे और इस दौरान यूपी नंबर की पिकअप बड़ी तेज रफ्तार से आई और राजेंद्र शर्मा को जोरदार टक्कट मार दी। साथ ही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद नितिन के पिता को अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

Indian Idol Fame Nitin Sharma Father Dies

विज्ञापन

मैं आज जो भी हूं वो मैं नहीं आप हो- नितिन

इस मामले में पुलिस ने धारा-279, 337 IPC और 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि पिता के निधन से नितिन पूरी तरह से टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लाइफ में मैंने बस एक बार फोटो खींची है, मुझे नहीं पता था कि आप इतनी जल्दी हमे छोड़कर चले जाओगे। मैं आज जो भी हूं वो मैं नहीं आप हो। भले ही आज आप मेरे पास नहीं हो, लेकिन आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे,,, पापा… भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और अपने चरणों मे रखे, मेरे पास इस समय कोई शब्द नहीं हैं। पिता के जाने से नितिन बेहद दुखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ