Sooraj Pancholi Birthday: साल 2015 में आई फिल्म से डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली आज अपना 33वां जन्मदिन (Sooraj Pancholi Birthday) मना रहे हैं। सूरज अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। सूरज को सलमान खान ने फिल्म हीरो से लॉन्च किया था, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। सूरज पंचोली लगातार अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सूरज पंचोली का दांव नहीं लग पाया। सूरज का नाम अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले से जुड़ चुका है, जो उनके करियर के खत्म होने की एक बड़ी वजह माना जाता है। तो चलिए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
तीन फिल्मों में आए नजर
सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो के बाद 2019 में आई फिल्म सेटेलाइट शंकर में भी काम किया, लेकिन ये फिल्म कब आई और कब चली गई ज्यादातर लोगों को कानों कान हवा तक नहीं लगी। इसके बाद 2021 में सूरज पंचोली ने टाइम टू डांस फिल्म में भी काम किया। अब तक तीन फिल्मों में नजर आने वाले सूरज पंचोली ने अपने डेब्यू से पहले सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
यह भी पढ़ें: Aarya से Dahaad तक, OTT पर महिलाओं के पावर पैक अवतार को बेबाकी से दिखाती हैं ये Web Series
आज तक भुगत रहे खामियाजा
हालांकि सूरज के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही कुछ ऐसा हो गया, जिसका खामियाजा उनको आज तक भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, ‘हीरो’ फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू करने से पहले ही साल 2013 में सूरज पंचोली की कथित गर्लफ्रेंड जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी, जिसकी जांच में अभिनेता का नाम सामने आया था। दरअसल, जिया खान ने सुसाइड नोट में अपने रिश्ते को सुसाइड का जिम्मेदार बताया था। उन पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में जिया के कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था।
10 साल बाद हुए बरी
कहा जाता था कि जिया सूरज के साथ लिवइन रिलेशन में थीं। यह मामला मीडिया में इस कदर उछला था कि डेब्यू से पहले ही सूरज की बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। 10 साल तक यह मामला चला और 10 साल बाद जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाया था, जिसमें कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
51 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines