Aarya से Dahaad तक, OTT पर महिलाओं के पावर पैक अवतार को बेबाकी से दिखाती हैं ये Web Series

Women Centric Web Series

image credit: social media

Women Centric Web Series: आज के दौर में महिलाएं सिर्फ सास-बहू के टीवी शो और घर के काम-काज तक सीमित नहीं हैं। और लोग भी महिलाओं को रोते-बिलखते और अबला जैसे नहीं देखना चाहते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महिलाओं पर आधारित वेब सीरीज मौजूद हैं, जो महिलाओं के प्रति आपके नजरिए को बदल देंगी। साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को सामने रखेंगीं। इन सीरीज में महिलाओं को खुद इन समस्याओं से मजबूती से लड़ते हुए दिखाया गया है, जिन्हें आप भी बिंज वॉच कर सकते हैं।

विज्ञापन

आर्या 3

विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने ओटीटी की दुनिया में खलबली मचा दी है। वह आर्या 3 में फुल पावर पैक एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। कभी जूडो करती हैं, कभी तलवार चलाती हैं तो कभी गन चलाती हुई नजर आई हैं। इस सीरीज में उन्होंने आर्या सरीन का किरदार निभाया है। सीरीज में वह अपने बच्चों की रक्षा के लिए लड़ती नजर आती है।

दहाड़

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने पावर पैक अवतार में ओटीटी पर दहाड़ के साथ डेब्यू किया। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी एक स्ट्रांग लेडी कॉप अंजलि भाटी के रोल में नजर आईं, जो महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के खिलाफ खड़ी है और नारी शक्ति का झंडा बुलंद करे है।

विज्ञापन

अरण्यक

रवीना टंडन और परमब्रत चटर्जी पर आधारित, आर्यनायक एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी है, जिसे पश्चिम बंगाल के जंगलों में हत्याओं की एक सीरीज की जांच करने का काम सौंपा गया है। जैसे ही कस्तूरी डोगरा (टंडन द्वारा अभिनीत) मामले की गहराई से जांच करती है, वह रहस्यों और झूठ के जाल को उजागर करती है जो पूरे क्षेत्र को खतरे में डाल देता है।

विज्ञापन

दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम सीरीज में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। वह दिल्ली के निर्भया केस की जांच करती हुई नजर आती हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

महारानी

महारानी शो एक साधारण हाउसवाइफ की जर्नी को दर्शाता है जो अप्रत्याशित रूप से बिहार की मुख्यमंत्री बन जाती है। राजनीति की कठिन दुनिया में कदम रखते हुए, रानी भारती (हुमा कुरैशी द्वारा अभिनीत) को भ्रष्टाचार, लिंगवाद और हिंसा की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ