Sonu Sood Pakistani Connection: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन के बाद से सिर्फ एक्टर नहीं रहे वो लोगों के मसीहा बन चुके हैं। पहले कभी हीरो तो कभी विलेन बन सोनू सूद सिल्वर स्क्रीन पर छाए रहते थे। लेकिन कोविड में उन्होंने जिस तरह अपनी जान जोखिम में डाल लाखों लोगों को सहारा दिया है अब वो रियल लाइफ सुपर हीरो बन चुके हैं। फैंस उनकी अच्छाई के लिए उनसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन्हें सच्चा देशभक्त मानते हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पार उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसके बाद एक बड़ी कंट्रोवर्सी हो सकती है। दरअसल, अब सोनू सूद का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस की तस्वीर देख सोशल मीडिया यूज़र्स भी हैरान हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Vaidya ये किसके साथ कर रहे रोमांस? ट्रोल बोले- ‘तू सिंगर था इमरान हाशमी कब बना?’
सोनू सूद का पाकिस्तान से क्या है नाता?
एक्टर सोनू सूद ने अब पाकिस्तान से पैसे लिए हैं और इस बात का सबूत सोशल मीडिया पार मौजूद है। लेकिन दुश्मन देश से एक्टर ने हाथ क्यों मिलाया और उन्होंने पाकिस्तान से पैसे क्यों लिए ये एक बड़ा सवाल है। मगर इस सवाल का जवाब जानकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। सोनू सूद ने अब ऐसा क्यों किया इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पार हुआ है। उनकी एक पाकिस्तानी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर उस शख्स के साथ खड़े होकर पोज देते दिख रहे हैं। एक तरफ इंडिया और पाकिस्तान की कभी न मिट पाने वाली दुश्मनी है और एक तरफ उनका पाकिस्तानी से पैसे लेने का सच है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये पूरा माजरा क्या है और सोनू सूद ने ऐसा क्यों किया है।
खुल गई पाकिस्तानी से पैसे लेने की वजह
दरअसल, ये फोटो खुद एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पार शेयर की है। ये तस्वीर न तो इंडिया की है और न ही पाकिस्तान की बल्कि एक्टर की मुलाकात इस पाकिस्तानी शख्स से इस्तांबुल (Istanbul) में हुई है। सोनू सूद हाल ही में इस्तांबुल पहुंचे और उन्हें वहां ये आदमी मिला जिसने उन्हें पैसे दिए। अब एक्टर ने खुद ही ये कहानी सुनाई है। सोनू सूद ने 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हाल ही में इस्तांबुल ट्रिप के दौरान मैं पाकिस्तान के इस एंजेल से मिला। मुझे उनका नाम याद नहीं है लेकिन मुझे देखने के बाद उन्होंने मुझे कसकर गले से लगा लिया और जबरदस्ती मेरे हाथ में 20 पाउंड का नोट थमा दिया। और उन्होंने कहा मेरे बच्चे तुम गरीबों के लिए बेहद बेहतरीन काम कर रहे हो, ये मेरी तरफ से एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है। किसी को जरूरत हो तो मदद कर देना।’
पाकिस्तान में भी लोगों पर चढ़ा सोनू सूद का खुमार
सोनू सूद ने आगे लिखा कि उनके इस काइंड जेस्चर से बेहद ओवरव्हेल्मेड हूं, ये मेरे लिए एक मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। भगवन हमेशा उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’ अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इस पोस्ट के साथ सोनू सूद ने उस नोट की तस्वीर भी शेयर की है। अब इस पार फैंस भी एक्टर पार प्यार लुटा रहे हैं। ये उनकी अच्छाई ही है कि पाकिस्तान में भी एक्टर के फैंस हैं जो उनके काम के साथ-साथ उनके सोशल वर्क को भी पसंद कर रहे हैं और उनसे इंस्पायर भी हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
24 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines