हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'आप अकेले नहीं…', नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद; कंबल-खाना लेकर पहुंचे एक्टर

Sonu Sood Reaches Nepal: सोनू सूद ने नेपाल पीड़ितों के लिए दरियादिली दिखाई है. एक्टर बाढ़ पीड़ितों को खाना और कंबल देने के लिए अपनी टीम के साथ खुद नेपाल पहुंचे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी सोनू सूद ने फोटोज शेयर की है.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram) बाढ़ पीड़ितों की मदद करने नेपाल पहुंचे सोनू सूद

Sonu Sood Reaches Nepal: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए फेमस हैं. जरूरतमंदों के लिए एक्टर हमेशा फरिश्ते की तरह खड़े रहते हैं. एक बार फिर सोनू सूद ने दरियादिली दिखाकर अपने फैंस का दिल जीत लिया है. नेपाल के बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए सोनू सूद खुद नेपाल पहुंचे हैं. वहीं पीड़ितों को एक्टर ने खुद ही राहत सामग्री भी बांटी हैं. सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने नेपाल के बच्चों के साथ फोटोज शेयर की हैं. वहीं इस दौरान सोनू सूद नेपाल के बच्चों के चेहरे पर हंसी लाते नजर आए. सोशल मीडिया पर सोनू सूद की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने नेपाल पहुंचे सोनू सूद

एएनआई से बातचीत करते हुए सोनू सूद ने कहा कि हम नेपाल में पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने आए हैं. हम बहुत सारे कंबल और खाने-पीने का सामान लेकर आए हैं. हम इन लोगों की जिंदगी फिर से बसाने की कोशिश कर रहे हैं. सोनू सूद ने ये भी कहा कि इस सामान के साथ नेपाल आना काफी मुश्किल होता है, काफी पेपरवर्क से गुजरना पड़ता है. लेकिन इसके बाद भी हम कोशिश करेंगे कि आने वाले दिनों में भी नेपाल पीड़ियों तक हमारी तरफ से राहत सामग्री पहुंचती रहे.

यह भी पढ़ें: ‘मेरी बात का गलत अनुवाद हुआ’, जौहर सीन पर बयान देकर फंसीं स्वरा भास्कर; ट्रोलिंग के बाद दी सफाई

विज्ञापन

एक्टर ने की पीएम मोदी की तारीफ

वहीं सोनू सूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की. एक्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. नेपाल को हमारी सरकार की तरफ से जो मदद मिली है वो वाकई तारीफ के हकदार है. इसका सारा क्रेडिट हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है. एक्टर ने आगे ये भी कहा कि नेपाल पहुंचकर पता चला है कि ये समस्या कुछ महीनों या कुछ दिनों में खत्म नहीं होने जा रही. इसलिए हमारा सपोर्ट तब तक उनके साथ है जब तक इन लोगों की जिंदगी नॉर्मल नहीं हो जाती.

यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को क्यों लिखा था खत? ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर एक्ट्रेस का भड़काऊ बयान वायरल

विज्ञापन

सोनू सूद ने पोस्ट किया शेयर

बता दें सोनू सोद ने अपने इंस्टाग्राम पर भी नेपाल दौरे की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में सोनू सूद बच्चों के चेहरे में मुस्कान लाते नजर आ रहे हैं. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उन्होंने अपना घर, अपना परिवार, अपना बचपन खो दिया. लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे. नेपाल तुम अकेले नहीं हो.’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद की दरियादिली की काफी तारीफ हो रही है और उनके फैंस उन्हें नेपाल के लोगों के लिए फरिश्ता बता रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola