बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों काफी विवादों में घिरे हुए हैं। उनके बेंगलुरु कॉन्सर्ट में जो कुछ हुआ, उसके बाद अब इस मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला आ गया है। अब सिंगर को विवादित टिप्पणी मामले में हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सिंगर पर कन्नड़ समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा था। अब गुरुवार को इस मामले में सुनवाई हुई, तो कोर्ट ने आदेश दिया कि सिंगर के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।
सोनू निगम के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई
हालांकि, सिंगर सोनू निगम को अभी भी जांच के दौरान समर्थन करना होगा। सोनू निगम ने अपने खिलाफ मामला रद्द करने के लिए जो याचिका दायर की थी, जस्टिस शिवशंकर अमरन्नवर ने उस पर अंतरिम आदेश पारित किया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला तब सुनाया गया, जब राज्य सरकार ने ये यकीन दिलाया कि सिंगर सोनू निगम जांच में समर्थन कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
कर्नाटक जाने की नहीं होगी जरूरत
अब सोनू निगम मामले में अदालत के आदेश पर सुनवाई की अगली तारीख तक, फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर पुलिस को बयान दर्ज करना है, तो सिंगर को बयान दर्ज कराने के लिए शारीरिक रूप से कर्नाटक में होने की जरूरत नहीं है। सिंगर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना बयान दर्ज करवाने की परमिशन मिल गई है। फिर भी अगर बयान दर्ज करवाने के लिए सोनू निगम की फिजिकल प्रेजेंस चाहिए, तो पुलिस उनके घर जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Jo Jeeta Wohi Sikandar की री-रिलीज पर Pooja Bedi हुईं इमोशनल, शेयर किए आइकोनिक मोमेंट्स
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा बयान दर्ज
अब इस राहत के बाद सिंगर के सिर से बड़ा बोझ हट गया होगा। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद सोनू निगम ने सफाई भी दी थी और लोगों से माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने सही और गलत का फैसला लोगों पर छोड़ दिया था। इस मामले में उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट का भी मिला था। वहीं, अब सोनू निगम की मुश्किलें कम हो गई हैं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines