Jo Jeeta Wohi Sikandar की री-रिलीज पर Pooja Bedi हुईं इमोशनल, शेयर किए आइकोनिक मोमेंट्स

आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की री रिलीज पर पूजा बेदी का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस 33 साल बाद खुद को स्क्रीन पर देखकर बेहद खुश और इमोशनल हो गईं।

Jo Jeeta Wohi Sikandar

Jo Jeeta Wohi Sikandar File Photo

आमिर खान और पूजा बेदी की पॉपुलर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म की री-रिलीज पर पूजा बेदी बेहद एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। साथ ही पूजा ने फिल्म के कुछ क्लिप्स भी इस दौरान सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

विज्ञापन

33 साल बाद री-रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म

एक्ट्रेस ने वीडियो में खुलासा किया है कि उनकी इस शानदार फिल्म को 33 साल बाद थिएटर में री-रिलीज किया गया है। इस खुशी के मौके पर वो अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने पहुंची थीं। फैमिली के साथ भी एक्ट्रेस ने एन्जॉय करते हुए कुछ क्लिप्स अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक जगह वो अपनी बेटी अलाया के साथ पोज करती हुई भी नजर आ रही हैं। पूजा बेदी ने कहा कि 33 साल बाद उनके लिए खुद को बिग स्क्रीन पर देखना शानदार था।

विज्ञापन

पूजा बेदी ने दिखाए फिल्म के यादगार मोमेंट्स

उन्होंने उस फनी गोबर गिराने वाले सीन की झलक दिखाई। साथ ही आमिर खान को लिप किस करने वाला सीन भी इस वीडियो में शेयर किया है। इसके अलावा ‘पहला नशा’ का वो आइकॉनिक मोमेंट भी नजर आ रहा है, जो आज तक लोगों को पसंद है। इसमें पूजा कार पर खड़ी होती हैं और उनकी स्कर्ट हवा में उड़ती है। पूजा बेदी ने रिवील किया कि वो फिल्म के डायरेक्टर और कुछ कलाकारों से भी मिलीं और ये मोमेंट काफी इमोशनल था।

विज्ञापन

‘जो जीता वही सिकंदर’ में कौन-सा है आपका फेवरेट सीन?

वीडियो के आखिर में पूजा बेदी ने दर्शकों से एक खास सवाल किया है कि इस फिल्म में उनका फेवरेट सीन कौन-सा है? पूजा बेदी का अपनी फिल्म की री-रिलीज पर ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर बता रहे हैं कि वो भी इस फिल्म को देखने थिएटर जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ