Sonu Nigam Angry: राजस्थान में हुए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के पहले दिन म्यूजिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और कई राजनेता शामिल हुए। कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के लिए बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी पहुंचे। इस दौरान अपने गानों से सिंगर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे सोनू निगम काफी भड़क गए। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
सिंगर ने जाहिर की नाराजगी
बता दें कि राजस्थान ग्लोबल समिट 2024 में सिंगर सोनू निगम पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान जब वह परफॉर्म कर रहे थे, बीच में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य नेता वहां से उठकर चले गए। अब सोनू निगम का इस पर गुस्सा फूटा है। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं जयपुर में हो रहे शो राइजिंग राजस्थान से लौटकर आ रहा हूं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता और कई डेलिकेट्स आए थे। शो के बीच में मैंने देखा कि सीएम और अन्य नेता उठकर वहां से चले गए।’
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट में ‘अनर्थ’ की बात, थमे नहीं Aishwarya-Abhishek के डिवोर्स रूमर्स
जाना हो तो आया मत करो
वीडियो में सिंगर ने आगे कहा, ‘मेरा सभी नेताओं से निवेदन है कि ऐसा नहीं करें। मैंने कभी नहीं देखा है कि शो के बीच में मुख्य अतिथि वहां से उठकर चला जाए। मेरा आपसे निवेदन है कि अगर आपको बीच शो से उठकर जाना हो तो आया मत करो। या शो शुरू होने से पहले चले जाया करो। किसी भी आर्टिस्ट के शो को बीच में छोड़कर जाना सही नहीं है।’ सोनू निगम ने आगे कहा, ‘मुझे बहुत लोगों के मैसेज आए कि आपको ऐसे शोज नहीं करने चाहिए जहां कला की कद्र नहीं हो। मुझे पता है कि आप लोगों के पास बहुत काम होते हैं। इसलिए मैं नम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि आप लोग शो शुरू होने से पहले ही चले जाया करो।’
पहला दिन रहा शानदार
बता दें कि राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का पहला दिन काफी जबरदस्त रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान की वीरगाथाओं और सांस्कृतिक विरासत के साथ की गई। इस दौरान वीर पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और मीरा बाई जैसे महान नायकों की कहानियों को जीवंत किया गया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश और विदेश से कई अतिथि आए। कार्यक्रम में सिंगर सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने मैं शायर तो नहीं, मेरा रंग दे बसंती चोला और सरफरोशी की तमन्ना जैसे शानदार गाने गाए।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines