'सिबलिंग डाइवोर्स' क्या? ट्रेंड में आया शब्द तो सेलिब्रिटीज ने इस नए कल्चर पर रखी अपनी राय

इन दिनों एक नया शब्द सुनने को मिल रहा है ‘सिबलिंग डाइवोर्स’। अब इसका क्या मतलब होता है और सेलिब्रिटीज इसे लेकर क्या सोचते हैं? चलिए जानते हैं।

Sonu Kakkar Neha Kakkar Tony Kakkar

Sonu Kakkar Neha Kakkar Tony Kakkar File Photo

हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आई हुई हैं। उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने उनसे भाई टोनी कक्कड़ से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। एक पोस्ट शेयर करते हुए सोनू ने अनाउंस किया कि अब वो नेहा और टोनी की बहन नहीं हैं। इस पोस्ट के वायरल होते ही सबकी जुबान पर इन दिनों एक ही शब्द चढ़ा हुआ है ‘सिबलिंग डाइवोर्स’। तो पहले जान लेते हैं कि आखिर ‘सिबलिंग डाइवोर्स’ होता क्या है?

क्या है ‘सिबलिंग डाइवोर्स’?

ये भाई-बहन के तलाक जैसा होता है। जब भाई-बहन के रिश्ते में मनमुटाव हो जाते हैं या वो इमोशनली खुद को एक-दूसरे से अलग कर लेते हैं तो उसे ‘सिबलिंग डाइवोर्स’ कहते हैं। ये कोई कानूनी शब्द नहीं है, ये बस एक ऐसी स्थिति है जो बताती है कि भाई-बहन अब कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। अब इस शब्द पर और नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ के बीच चल रहे इस मामले पर कई सेलिब्रिटीज ने अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं किसने, क्या कहा है?

शिव ठाकरे ने नेहा और सोनू कक्कड़ विवाद पर की टिप्पणी

‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे ने खुलकर इस विवाद पर रिएक्ट किया है। शिव ने कहा कि उन्हें नेहा और सोनू कक्कड़ के बारे में सुनकर हंसी आई। उन्होंने कहा कि बाकी डाइवोर्स तो सुने थे लेकिन ये ‘सिबलिंग डाइवोर्स’ क्या होता है? शिव ने कहा, मेरी मम्मी को लेकर जाओ, दोनों को थप्पड़ मारकर कहेंगे- तू उस कोने में बैठ, तू उस कोने में बैठ। नहीं बात करनी! झगड़ा नहीं करना। ‘सिबलिंग डाइवोर्स’ बहुत बड़ा शब्द है। मुझे लगता है घर की चीजें घर तक रहने देते हैं और भाई-बहन हैं यार। अगर सोनू कक्कड़ को जरा भी लगा, तो नेहा भागकर आएगी। हम फालतू में घर की चीजें डिसकस कर रहे हैं। अगर नहीं हुई तो मेरी मम्मी को भेज दूंगा। दोनों को कान पकड़कर समझाएंगी।’

भाई-बहन में चलती रहती है कट्टी-बट्टी

‘सिबलिंग डाइवोर्स’ पर गोविंदा की बेटी टीना ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नेहा और सोनू कक्कड़ को लेकर तो कुछ भी नहीं कहा। हालांकि, उन्होंने अपने भाई यशवर्धन आहूजा के साथ अपने रिश्ते पर बात जरूर की। टीना ने कहा, ‘मैं बहुत ब्लेस्ड महसूस करती हूं कि मेरा एक भाई है और घर की बातें घर तक ही रहने देते हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि भाई-बहन का रिश्ता ऐसा है जहां कट्टी-बट्टी चलती रहती है। इसके बारे में ज्यादा स्ट्रेस लेने वाली कोई बात नहीं है।’

राम कपूर की पत्नी ने इसे बताया आपसी मामला

वहीं, राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने इस पर कमेंट करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘ये उनकी आपसी फैमिली सिचुएशन है। मुझे नहीं लगता कि सोशल मीडिया या हम में से किसी के पास कोई हक है कि हम इसपर अपनी राय दें क्योंकि जो फैमिली में होता है, वो फैमिली मेंबर्स को ही पता होता है। ये उनकी लाइफ है और ये उनका टाइम है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ