---विज्ञापन---

Salman Khan को चाहे मिलें कितनी धमकियां, इस शख्स के रहते नहीं होगा बाल भी बांका

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पहले भी कई बार ऐसी कोशिशें हो चुकी हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स भाईजान के साथ है, जिसके रहते हुए सलमान का बाल भी बांका नहीं हो सकता। आइए जानते हैं कौन है वो शख्स, जो सलमान की असली ताकत है?

---खबर नीचे जारी है---

सलमान खान के जहां करोड़ों चाहने वाले हैं, वहीं उनके दुश्मनों की भी कमी नहीं है। सलमान खान को आज यानी 14 अप्रैल 2025 को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उनके चाहने वालों के बीच खासा डर का माहौल पैदा हो गया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब सलमान को ऐसी कोई धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। बीते साल उनके घर पर हमला भी हुआ था। इन सब धमकियों के बीच एक हाथ ऐसा भी है, जो सलमान के साथ हर वक्त रहता है और उनकी सुरक्षा के लिए जान भी दे सकता है। ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि उनके बॉडीगार्ड शेरा हैं।

सलमान खान का दायां हाथ

शेरा को सलमान खान का दायां हाथ कहना भी गलत नहीं होगा। शेरा और सलमान खान का साथ कई दशक पुराना है। शेरा साल 1995 से सलमान की सुरक्षा में इस तरह लगे हुए हैं कि उनके होते हुए सलमान का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। सलमान खान खुद भी शेरा को अपने घर का सदस्य ही मानते हैं। वहीं, शेरा भी सलमान की सुरक्षा में हर पल लगे रहते हैं। फिलहाल सलमान के साथ करीब 25 सुरक्षाकर्मी रहते हैं, लेकिन इन सबके बीच वो शेरा ही हैं जो पल-पल भाईजान का ख्याल रखते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

एयरपोर्ट पर भड़के शेरा

कुछ दिन पहले ही हमने एक वीडियो भी देखा था, जिसमें शेरा-सलमान को अपने दोनों हाथों के बीच रखकर चल रहे थे और उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे थे। सलमान खान को जब एयरपोर्ट पर पैपराजी कैप्चर कर रहे थे, तब शेरा काफी गुस्से में नजर आए थे और उन्हें धक्का देते हुए ये भी कहा था कि ‘बस बहुत हो गया, कोई नहीं चाहिए’। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हो चुका है।

---खबर नीचे जारी है---

‘मरते दम तक रहूंगा भाई के साथ’

बीते साल भी इसी समय सलमान खान के घर पर हमला हुआ था। मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के घर पर कुछ बदमाशों ने गोलियां दागी थीं। उस समय शेरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ‘जब तक मैं जिंदा हूं, भाई के साथ रहूंगा और उनकी सुरक्षा में लगा रहूंगा। मैं भाई पर आंच तक नहीं आने दूंगा।’ ना सिर्फ सलमान बल्कि उनका पूरा परिवार भी शेरा की वजह से ही बेफिक्र है। उन्हें भी ये पता है कि शेरा के होते हुए सलमान का बाल भी बांका नहीं हो सकता।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by shera (@beingshera)

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss की इस विनर ने पति को दी थी एलिमनी, एक्टर ने फ्लैट के बदले बेटी को अपनाने से किया था मना

कौन है शेरा?

आपको बता दें, शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, वो पंजाब के रहने वाले हैं। शेरा साल 1995 से सलमान खान के साथ उनकी परछाई बनकर चल रहे हैं। चाहे दुनिया इधर से उधर हो जाए, लेकिन शेरा और सलमान खान कभी अलग नहीं दिखाई देते। सलमान भी शेरा को घर का सदस्य मानते हैं और अपने साथ ही रखते हैं। शेरा ने सलमान की सुरक्षा करते हुए ही एक सिक्योरिटी गार्ड की एजेंसी भी खोली है, जिसके जरिए वो और भी सेलेब्स को प्रोटेक्शन देते हैं। शेरा अब चाहें तो खुद रिटायर होकर, सलमान के साथ किसी और को रख सकते हैं, लेकिन वो ऐसा नहीं करते, क्योंकि वो भाईजान की परछाई की तरह हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 14, 2025 11:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola