बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कक्कड़ परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसा कयास अब और भी मजबूत हो गया है। हाल ही में 9 अप्रैल को टोनी कक्कड़ ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया, लेकिन इस खुशी के मौके पर उनकी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ की गैरमौजूदगी हर किसी की नजर में चुभ गई।
इस पार्टी में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे – माता-पिता, छोटी बहन नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह लेकिन सोनू और उनके पति नीरज शर्मा कहीं नजर नहीं आए। अभी ये कयास सोशल मीडिया पर चल ही रहे थे कि सोनू कक्कड़ ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने भाई-बहन से रिश्ता खत्म करने की बात कह डाली है, हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है।
क्या टूट चुका है कक्कड़ भाई-बहनों का रिश्ता?
सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक चौंकाने वाली पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अब वो टोनी और नेहा की बहन नहीं हैं। उन्होंने ये भी बताया कि ये फैसला उन्होंने गहरे भावनात्मक दर्द के चलते लिया है। इस बयान के बाद न केवल उनके फैंस, बल्कि इंडस्ट्री के कई लोग भी सकते में हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा भी दिया।
जन्मदिन की पार्टी में भी बढ़ी दूरी
टोनी कक्कड़ का बर्थडे पार्टी वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। वीडियो में नेहा कक्कड़ को अपने पति के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘बेस्ट नाइट’ का जिक्र भी किया। लेकिन न तो सोनू कहीं नजर आईं और न ही उन्होंने टोनी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की कोई बधाई दी।
पहले भी साथ में किया है काम
कभी ये तीनों भाई-बहन साथ में स्टेज शेयर करते थे और म्यूजिक इंडस्ट्री में एक मजबूत तिकड़ी माने जाते थे। ‘मिले हो तुम हमको’, ‘अंखियां नू रहन दे’, ‘फंकी मोहब्बत’ और ‘बूटी शेक’ जैसे कई गानों में इनका जादू एक साथ देखने को मिला। इतना ही नहीं, MTV Unplugged में इन तीनों ने मिलकर ‘Story Of Kakkars’ गाया था जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
अब तक नहीं आया नेहा या टोनी का बयान
जहां सोनू की पोस्ट ने सब कुछ साफ कर दिया है, वहीं टोनी और नेहा ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। न ही उन्होंने किसी तरह की सफाई दी है और न ही सोनू के पोस्ट का कोई जवाब दिया है। फैंस लगातार कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि आखिर तीनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो सालों पुराना रिश्ता इस मोड़ पर आ गया।
कभी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्यारी सिबलिंग ट्रायो माने जाने वाले सोनू, नेहा और टोनी कक्कड़ के बीच अब ऐसी दूरी आ गई है जिसे नजरअंदाज़ करना मुश्किल है। जहां एक तरफ सोनू के शब्दों में दर्द और निराशा झलक रही है, वहीं टोनी और नेहा की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
यह भी पढ़ें: Jaat बने सनी देओल को Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट पर आया गुस्सा? दिखाया ढाई किलो का हाथ?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines