Soniya Bansal Oops Moment Video Viral: बिग बॉस 17 फेम सोनाली बंसल ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इंटरव्यू दे रही थीं, जहां उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, सोनिया बंसल इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं, जिसमें उन्हें ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विनर शिव ठाकरे के साथ रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों के म्यूजिक वीडियो का नाम ‘कोई बात नहीं’ है, जिसमें वन साइडेड लव और हार्ट ब्रोकन इमोशन बखूबी दिखाए गए हैं।
म्यूजिक वीडियो का कर रहीं प्रमोशन
सोनाली बंसल अपने म्यूजिक वीडियो का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक इंटरव्यू में पहुंची जहां, उन्होंने अपने को-स्टार शिव ठाकरे को लेकर खूब सारी बातें की। एक्ट्रेस ने बताया कि शिव ठाकरे काफी केयरिंग नेचर वाले हैं। उनके जैसा लड़का मिलना काफी मुश्किल है। इतना ही नहीं सोनाली ने शिव की तारीफों के खूब पुल बांधे लेकिन इन सब बातों के बीच एक्ट्रेस भूल गईं कि उनके कपड़े उनका साथ नहीं दे रहे हैं। फिर क्या एक्ट्रेस को इंटरव्यू में ही ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ गया।
यह भी पढ़ें: 4 शादियां, चारों बार तलाक, Jennifer Lopez और Ben Affleck का रिश्ता टूटने की वजह आई सामने
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अब सोनाली बंसल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस बीच वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘प्रमोशन तो ठीक है लेकिन कपड़े तो ढंग के पहना करो।’ वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को शिव ठाकरे के नाम पर ट्रोल भी कर रहे हैं। साथ ही मुफ्त की सलाह दे रहे हैं कि वो शादी कर लें। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सोनाली बंसल ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
पर्सनल लाइफ पर की बात
इंटरव्यू में सोनाली बंसल से पूछा गया कि शादी कब कर रही हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अभी शादी नहीं करना चाहती। मुझपर बहुत सारी जिम्मेदारी है। शादी छोड़ो अभी तो मैं रिलेशनशिप के बारे में भी नहीं सोच सकती।’ सोनाली ने आगे कहा, ”मेरे लिए कमिटमेंट करना बहुत बड़ी बात रही है। अगर मैंने किसी से कुछ कमिटमेंट की है तो वो पत्थर की लकीर रही है। इसलिए मैं किसी से झूठे वादे कर रिश्ते में नहीं आ सकती हूं।’ फिलहाल एक्ट्रेस की बातों से कंफर्म हो गया है कि फिलहाल वो अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
6 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
11 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
11 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
12 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
14 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
22 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines