4 शादियां, चारों बार तलाक, Jennifer Lopez और Ben Affleck का रिश्ता टूटने की वजह आई सामने

Jennifer Lopez And Ben Affleck Divorce: हॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज चौथी बार तलाक ले रही हैं। खबर है कि एक्ट्रेस की अपने पति बेन एफ्लेक के साथ अनबन चल रही है, जिसकी वजह से दोनों के बीच प्यार खत्म हो चुका है। अब जेनिफर और बेन ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला कर लिया है।

Jennifer Lopez and Ben Affleck

Jennifer Lopez And Ben Affleck Divorce.

विज्ञापन

Jennifer Lopez And Ben Affleck Divorce: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ने चौथी बार अपनी बसी-बसाई गृहस्थी को तोड़ दिया है। जेनिफर ने अपने चौथे पति बेन एफ्लेक से तलाक लेने का फैसला ले लिया है। दोनों के तलाक की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं। अब एक्ट्रेस के तलाक को कंफर्म माना जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि आखिर वो चौथी बार तलाक क्यों ले रही हैं? उधर, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के अलगाव की खबरें आते ही एक्ट्रेस के फैंस का दिल टूट गया है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

साल 2022 में रचाई थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गईं। टच वीकली से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि जेनिफर और बेन एक साथ नहीं रहना चाहते हैं। उनकी आपस में बिल्कुल नहीं बन रही है, जिसकी वजह से उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया है। हालांकि तलाक के पीछे कौन जिम्मेदार है इसका खुलासा नहीं हो सका है और न ही दोनों में से किसी ने तलाक के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisment

तलाक के बाद बेच देंगे घर

उधर, खबर ये भी है कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने तलाक के अलावा एक और बड़ा फैसला लिया है। दोनों जिस घर में अब तक रहते आए हैं, तलाक के बाद उस घर को अब बेचना चाहते हैं। वैसे तलाक की इन खबरों पर एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस तलाक की वजह का खुलासा कर सकती हैं।

विज्ञापन

बच्चों और काम पर ध्यान देंगी एक्ट्रेस

बता दें कि जेनिफर लोपेज ने साल 2022 में बेन एफ्लेक के साथ अपना घर बसाया था। दो साल के अंदर ही दोनों के बीच प्यार पूरी तरह से खत्म हो चुका है, ऐसा सूत्र की ओर से दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस तलाक के बाद अपने चार बच्चों पर ध्यान देना चाहती हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करना चाहती हैं।

विज्ञापन

अब तक चार बार कर चुकीं शादियां

गौरतलब है कि जेनिफर लोपेज ने अब तक चार शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी ओ जानी नोआ से शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं सकी। इसके बाद उन्होंने क्रिस जड से दूसरी शादी की। लेकिन ये शादी भी नहीं टिक सकी। इसके बाद साल 2004 में एक्ट्रेस ने मार्क एंथोनी के साथ तीसरी शादी की लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 2014 तक चली। इसके बाद जेनिफर की जिंदगी में बेन एफ्लेक ने दस्तक दी। दोनों ने करीब 20 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी लेकिन अफसोस कि उनका ये रिश्ता भी नहीं टिक सका।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ