हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं मना करती रही और...', Sonia Malhar ने को-स्टार पर लगाए संगीन आरोप, एक और गंदगी की खुली पोल

Sonia Malhar: साउथ सिनेमा की एक और एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए मिसबिहेव का खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके संग उनके ही को-स्टार ने मिसबिहेव किया और तमाम तरह के ऑफर दिए। उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी, जिसकी वजह से काम मिलने में भी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Sonia Malhar

Sonia Malhar: साउथ सिनेमा से अब तक यौन शोषण के कई मामले सामने आ चुके हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद साउथ के कई बड़े नामों पर दाग लग चुके हैं। अब सोनिया मल्हार ने अपने को-स्टार पर मिसबिहेव का आरोप लगाते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है। हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब किसी अभिनेता या फिल्ममेकर पर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में अब तक फिल्ममेकर रंजीत, एक्टर सिद्दकी, मोहनलाल, एम मुकेश, जयसूर्या के अलावा कई नाम सामने आ चुके हैं।

सोनिया मल्हार ने क्या कहा?

इस बारे में बात करते हुए सोनिया ने कहा कि साल 2013 में पहली बार मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ था। सोनिया ने कहा कि मेरे साथ एक एक्टर ने मिसबिहेव किया। हमें कहा गया कि आप तैयार हो जाइए किसी के साथ सोने के लिए, लेकिन मैं किसी के साथ नहीं सो सकती और ना ही इस तरह का कोई ऑफर मान सकती। मैंने हमेशा मना किया और कहा- नो, नो, नो… और मैं पीछे हट गई, जिसकी वजह से कुछ लोगों ने मुझे साइड कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि सोनिया ने कहा कि दो दिनों में वो उस शख्स का नाम भी मीडिया के सामने रखेंगी।

तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा है- सोनिया

सोनिया ने आगे कहा कि उस वक्त मैं थोड़ा डर गई थीं और बुरी तरह से रो रही थीं, लेकिन अचानक ही उसने मुझसे माफी मांगी और कहा कि सॉरी। इसके बाद हम दोस्त की तरह हो गए, लेकिन मैं पिछले 11 साल से इंडस्ट्री में हूं और तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोनिया ने कहा कि ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे अलावा बाकी सभी के लिए भी है।

विज्ञापन

बहुत सारी फिल्मों में काम नहीं मिला

इसमें मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनके साथ इस तरह की चीजें हुई हैं। मेरे जूनियर ने भी इस तरह की चीजें झेली हैं, जिनमें यौन शोषण और वर्बल मिसबिहेव जैसी चीजें शामिल हैं। सोनिया ने कहा कि अगर हम इस चांस को मान लेते और किसी के साथ हो जाते तो हमारे पास बहुत सारी फिल्मों में काम करने का मौका होता, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया, तो फिल्में भी नहीं मिली।

एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

सोनिया ने कहा कि हम इस बात को उठा रहे हैं और अब इसमें न्याय चाहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि बीते दिन उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है और इस शिकायत में मैंने उस हीरो का नाम भी बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा परिवार नहीं चाहता कि मैं उस हीरो का नाम बताऊं, लेकिन मेरे साथ बहुत सारी चीजें गलत हुई हैं, इसलिए मैं जरूर उस हीरो का नाम बताऊंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IC 814 OTT Review: Kandahar Hijack की 25 साल पुरानी कहानी पर क्या है इंटरनेट यूजर्स की राय?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola