IC 814 OTT Review: Kandahar Hijack की 25 साल पुरानी कहानी पर क्या है इंटरनेट यूजर्स की राय?

IC 814: The Kandahar Hijack OTT Review: आज यानी 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर मोस्ट अवेटेडे सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack रिलीज हो गई है। क्या है इस सीरीज की कहानी और क्या है इm पर लोगों की राय? आइए जानते हैं…

IC 814: The Kandahar Hijack

IC 814: The Kandahar Hijack

विज्ञापन

IC 814: The Kandahar Hijack OTT Review: आज यानी 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर मोस्ट अवेटेडे सीरीज IC 814: The Kandahar Hijack रिलीज हो गई है। इस सीरीज के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के साथ ही लोगों के सामने 25 साल पहले की वो कहानी आ गई है, जिसने कभी भारतीयों की नींद ही छीन ली थी। इस सीरीद के 6 एपिसोड हैं, जिसमें IC 814: The Kandahar Hijack की पूरी कहानी दिखाई गई है। अगर आप भी सीरीज देखना चाहते हैं और इसके पहले इसका रिव्यू करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि ‘कंधार हाईजैक’ पर क्या है लोगों की राय?

IC 814: The Kandahar Hijack पर क्या है लोगों की राय?

सच्ची घटना पर आधारित IC 814: The Kandahar Hijack के बारे में इस वक्त पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। जी हां, हर कोई इस सीरीज के बारे में बात कर रहा है। एक यूजर ने इस सीरीज का रिव्यू देते हुए लिखा कि आईसी814: द कंधार हाईजैक, नेटफ्लिक्स पर है और हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस सीरीज में विजय वर्मा का अंदाज बेहद कमाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बेहद कमाल की सीरीज है, जो सच्ची कहानी दिखा रही है। चौथे यूजर ने लिखा कि ये सच्ची कहानी पर आधारित है, जो बेहद कमाल की है। इस तरह ज्यादातर यूजर्स इस सीरीज को पॉजिटिव रिव्यू ही दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है सीरीज की कहानी?

इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये 25 साल पुरानी उस सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश की नींद छीन ली थी। दरअसल, बात है साल 1999, दिसंबर 24 की, जब भारतीय विमान IC 814 अपने देश लौटने यानी भारत आने के लिए उड़ान भरता है। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान एटीसी की रडार से गायब हो गया और ना सिर्फ विमान में सफर कर रहे यात्रियों बल्कि इस खबर ने पूरे देश को हिला दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि शाम साढ़े चार IC 814 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी लेकिन पांच बजते ही वो एटीसी की रडार से गायब हो गया। आईसी 814 के साथ क्या हुआ और क्या है कंधार हाईजैक की पूरी कहानी? इसके लिए आप इस सीरीज को देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ