मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) हाल ही में मां बनी हैं। अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे वायु का स्वागत करने के बाद से ही वो लाइम लाइट से दूर हैं। लेकिन त्योहारों का मौसम आते ही एक बार फिर उन्होंने असल जिंदगी में वापसी कर ली है।
एक्ट्रेस ने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस दिन के लिए उन्होंने खास लुक कैरी किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवाचौथ फंक्शन से अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें वो लाल और हरे रंग के बनारसी लहंगे (Sonam kapoor Lehanga) में देखी जा सकती है।
अभी पढ़ें – Ali Fazal Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानें गुड्डू भैया से जुड़े कुछ Lesser-kown Facts
इस आउटफिट में फैशन डीवा बेहद हसीन दिख रही हैं। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा है। वहीं उनके बाल खुले हुए हैं। एक्सेसरीज की बात करें तो वो गले में नेकलेस, कानों में झुमके और हाथों में बैंगल्स पहने दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया- मेरे पति करवा चौथ के फैन नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उपवास रुक-रुक कर होना चाहिए – इसलिए मैंने इसे कभी नहीं किया! लेकिन हम दोनों मानते हैं कि त्योहार और परंपराएं हमेशा परिवार और दोस्तों को एक साथ ले आती है। मुझे अच्छा लगता है कि मेरी मां को इसे मनाना पसंद है और मुझे इसका हिस्सा बनना और कपड़े पहनना पसंद है। @ kapoor.sunita आप हमेशा बेहतरीन काम करती हैं! आपकी ऊर्जा और उदारता पौराणिक है और मैं उसी राह पर चलने की आशा करती हूं! Happy KC everyone!
अभी पढ़ें – Katrina Kaif के पहले करवा चौथ को Vicky Kaushal ने यूं बनाया खास, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
तस्वीरों के अलावा इस बीच उन्होंने करवा चौथ (Sonam kapoor celebrates Karwa Chauth) के लिए तैयार होते हुए एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनम असली दुनिया में वापस आने की बात कह रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए, एक्ट्रेस ने लिखा, “अपनी टीम के साथ वास्तविक दुनिया में वापस आना, कपड़े पहनना और लोगों से मिलना बहुत अच्छा है.. अपने घरेलू मैदान में वापस आना पसंद है। लव यू #मुंबई अपने सभी दाग-धब्बों और दरारों के साथ आपका जादू है।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
13 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines