Sonam Kapoor Diwali Bash: दिवाली आने के पहले से ही बी-टाउन में पार्टीज का सिलसिला शुरू हो गया था। फिल्म निर्माताओं के अलावा आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने अपने-अपने घरों में दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अब सोनम कपूर ने भी दिवाली की रात अपने घर पर एक ग्रैंड सेलीब्रेशन रखा।
अभी पढ़ें – Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला की पोस्ट पर फिर मचा बवाल, यूजर्स बोले सब ऋषभ पंत का किया कराया
फैशन डीवा सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा ने सोमवार को दिवाली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर पर एक भव्य पार्टी रखी। इस पार्टी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। चचेरे भाई अर्जुन कपूर, बहन अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और शनाया कपूर समेत इंडस्ट्री के कई अन्य सेलेब्स को भी पार्टी में शिरकत करते देखा गया।
इनमें मलाइका अरोड़ा, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, अथिया शेट्टी, मसाबा गुप्ता, वरुण धवन-नताशा दलाल, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों का नाम शामिल है।
बता दें, माता पिता बनने के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ये पहली दिवाली थी। कपल ने इस साल अगस्त महीने में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे वायु का स्वागत किया। प्रेग्नेंसी के बाद ये पहला मौका रहा, जहां सोनम कपूर एक बार फिर अपने रॉयल फैशन को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
अभी पढ़ें – Urfi Javed Video: ट्रेडिशनल आउटफिट में ‘पटाखा’ बनकर निकलीं उर्फी जावेद, पैप्स को बांटी मिठाई
दिवाली पार्टी की होस्ट सोनम कपूर ने व्हाइट एथनिक आउटफिट के साथ मैचिंग व्हाइट हेड एक्सेसरी और हैवी ईयररिंग्स के साथ खुद को स्टाइल किया। वहीं मलाइका अरोड़ा, जो सोनम के चचेरे भाई, अभिनेता अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं, उन्होंने भी लंबे पीले रंग के केप के साथ ग्रीन स्टाइलिश आउटफिट को चुना। मलाइका का लुक भी पार्टी में शामिल उन हसीनाओं में शामिल है, जिसके फैशन सेंस पर सभी की निगाहें टिकी रह गईं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines