हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है Sonam Kapoor के दूसरे लाडले बेटे का नाम? एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर दिखाई नन्हे राजकुमार की झलक

Sonam Kapoor Second Baby Name: सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील किया है. सोशल मीडिया पर बेटे का नाम बताते हुए अपनी फैमिली के साथ भी फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने नन्हे राजकुमार की झलक भी दिखाई.

विज्ञापन

Sonam Kapoor Second Baby Name: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ फोटोज शेयर कर फैंस को अपने नन्हे राजकुमार का नाम बताया है. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का मतलब भी बताया है. सोनम कपूर ने नाम बताते हुए अपनी फैमिली की खूबसूरत फोटोज भी शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं. सोनम कपूर की इन फैमिली फोटोज पर उनके फैंस भर-भरकर खूब प्यार लुटा रहे हैं. चलिए जानते हैं सोनम कपूर के दूसरे बेटे का नाम क्या है?

क्या है बेटे का नाम?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम भारतीय वेदों से जोड़कर रखा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटोज शेयर करते हुए अपने बेटे का नाम अनाउंस किया है. सोनम और आनंद के दूसरे बेटे का नाम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ है. सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम को अपने दूसरे बेटे वायु के नाम का एक दिव्य मिलान भी बताया. इसके साथ ही उन्होंने ‘रुद्रलोक’ का मतलब भी बताया.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर नंबर 1 बनी 2 घंटे 29 मिनट की ये थ्रिलर लव स्टोरी, सिनेमाघरों में हुई थी फ्लॉप

विज्ञापन

फोटोज की शेयर

सोनम ने कैप्शन में बेटे के नाम को रिवील करते हुए लिखा, ‘एकादशी के पावन दिन, भगवान विष्णु की कृपा से हमारे घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ. ये हमारे लिए एक दिव्य आशीर्वाद और अपने बड़े भाई के साथ खास बंधन का प्रतीक है. प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ का स्वागत करते हैं.’ इस कैप्शन के साथ सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा और अपने दोनों बेटे के साथ फोटोज भी शेयर कीं. सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के बेटे के नाम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ ने मेकर्स को किया मालामाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों

विज्ञापन

क्या है बेटे के नाम का मतलब?

सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के नाम का मतलब बताते हुए कहा, ‘वेदों में ‘रुद्र’ का अर्थ है शक्ति, साहस और दुखों को दूर करने वाला. ये प्रकृति, प्राण और जीवन की ऊर्जा से जुड़ा है. हमारे पहले बेटे वायु के बाद, रुद्र हमारे जीवन में इस खूबसूरत यात्रा की नई कड़ी बनकर आया है. हम कामना करते हैं कि वह अपने नाम की तरह निडर, दयालु और उजाला फैलाने वाला बने. आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. सोनम, आनंद, वायु और रुद्र.’

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola