Sonam Honeymoon Case पर बॉलीवुड से बड़ा अपडेट, क्या सच में इस पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान!

Sonam Honeymoon Case Aamir Khan production Reaction: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या हो गई थी। इसे मेघालय हनीमून मर्डर केस का नाम दिया गया। दो दिन से बॉलीवुड से खबर थी कि आमिर खान मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। स्क्रिप्ट पर काम शुरू होने की भी अटकलें थीं। अब उसपर ताजा अपडेट आया है।

Sonam Honeymoon Case Aamir Khan

Sonam Honeymoon Case Aamir Khan production Reaction: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता–निर्देशक आमिर खान क्या सच में मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं? इस पर बॉलीवड से ताजा अपडेट सामने आ गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसे लेकर चल रहीं अटकलों को खारिज कर दिया है।

गौरतलब है कि मई में सामने आए राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम का नाम सामने आने पर यह खबर देशभर में आग की तरह फैल गई थी। हनीमून पर कोई पत्नी अपने पति के साथ ऐसा कैसे कर सकती है? हाल में ही चंद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आमिर खान इस केस की थीम पर स्क्रिप्ट बनाने पर विचार कर रहे हैं।

आमिर खान की सितारे जमीं पर का अच्छा रिस्पांस

आमिर खान की अभी हाल ही में रिलीज फिल्म सितारे जमीं पर को बॉक्स आफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म को रेटिंग भी अच्छी मिली और समीक्षकों ने भी इसकी कहानी को सराहा। अब अफवाहों को यकीं किया जाए तो देश को झकझोरने वाले मेघालय हनीमून मर्डर केस पर फिल्म बनाने में आमिर खान ने इंट्रेस्ट दिखाया था। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

मेघालय मर्डर केस के अपडेट पर बारीकी से नज़र

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, मेघालय मर्डर केस के अपडेट पर आमिर खान बारीकी से नज़र रख रहे हैं और अपने करीबी लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से इस पर चर्चा कर रहे हैं। इस केस में आमिर की गहरी दिलचस्पी को देखते हुए इस सनसनीखेज केस पर फिल्म बनने की अटकलें शुरू हो गई थीं। सूत्रों ने आमिर के प्रोडक्शंस हाऊस की तरफ से ही इस सब्जेक्ट पर अपडेट मिलने का दावा किया था। ताजा खबर यह है कि खबर का खंडन कर दिया है। आमिर के प्रोडक्शंस हाऊस का भविष्य में ऐसा कोई प्लान नहीं है।

सच्ची घटनाओं पर पहले भी बनीं हैं फिल्में

चाहे गाजियाबाद का आरुषि मर्डर केस हो, जेसिका मर्डर केस, निर्भया गैंगरेप हो, निठारी कांड हो। हर बड़ी और चौंकाने वाली सच्ची घटनाओं पर पहले भी फिल्में बनती रही हैं। मेघालय हनीमून मर्डर केस पर भी अगर आमिर खान फिल्म बनाते तो यह कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं होता। हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन पर भी फिल्म बनाने के लिए नाम रजिस्टर्ड करने की दौड़ लग गई थी। इससे पहले सच्ची सैन्य घटनाओं पर भी बॉलीवुड में कई फिल्में बनीं हैं।

क्या है मेघालय हनीमून मर्डर केस?

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 23 मई को कपल लापता हो गया और 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। 8 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर में सामने आ गई। इस जघन्य अपराध की साजिश राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर रची थी। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें तीन को जमानत मिल चुकी है। राजा के परिवार ने चेतावनी दी कि है कि अगर इंसाफ न मिला तो वे सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ