Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अफडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी सोनाक्षी से जुड़े हर एक अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब सोनाक्षी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस को क्लीनिक के बाहर देखा गया है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को लेकर बातें होने लगीं। आइए जानते हैं पूरा मामला….
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो
दरअसल, जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पोस्ट में एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा को आज क्लीनिके बाहर देखा गया। उम्मीद है सब ठीक हो। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट सामने आया और यूजर्स की नजर इस पर पड़ी तो लोगों ने कमेंट के जरिए इस पर रिएक्ट किया।
लोगों ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि गुड़ न्यूज। दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रेग्नेंसी नहीं चेकअप हो सकता है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि बधाई हो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। हालांकि, सोनाक्षी किसलिए क्लीनिक गई हैं, इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन उनके क्लीनिक जाने से लोगों में फिर से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा होने लगी है।
Sonakshi Sinha
2024 में जहीर इकबाल से की थी शादी
ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस को लेकर लोगों ने ऐसी बातें की हैं। इसके पहले भी लोगों में इस तरह की रूमर्स सुनने को मिली थी। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से 2024 में शादी की थी। ये शादी बेहद प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ करीबी और फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे, लेकिन सोनाक्षी ने बाद में शादी की फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें- SS Rajamouli पर लगे गंभीर आरोप, करीबी दोस्त ने सुसाइड नोट में खोली पोल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
13 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
18 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
19 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
21 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines