Sonakshi Sinha Slams Paparazzi Culture: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन के बाद मीडिया सभी के निशाने पर है। इन दिनों पैपराजी कल्चर इतना बढ़ता जा रहा है कि सेलिब्रिटीज की नाक में दम करके रख दिया गया है। आम दिनों में तो सेलिब्रिटीज को प्राइवेसी नहीं दी जाती, लेकिन किसी आपदा के समय में तो पैपराजी उनके साथ सारी मर्यादा ही लांघ देते हैं। खासकर जब किसी एक्टर का निधन होता है, जो पैपराजी सही और गलत की फर्क तक भूल जाते हैं। शेफाली जरीवाला के निधन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और इस मामले पर कई एक्टर्स ने मीडिया को फटकार लगाई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी कल्चर पर दिया रिएक्शन
अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अब पैपराजी कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को री-शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘रुककर पैपराजी कल्चर पर चिंतन करने की रिक्वेस्ट हैं।’ इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘अब सचमुच आत्मचिंतन का समय आ गया है।’ सोनाक्षी सिन्हा का पैपराजी कल्चर पर ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा अपने एक इंटरव्यू में भी सोनाक्षी ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
अंतिम संस्कार में पैपराजी कल्चर देख भड़कीं सोनाक्षी
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी कल्चर को लेकर बात करते हुए कहा, ‘देखो सोशल मीडिया क्या बन गया है? देखो पैपराजी कल्चर क्या हो गया है? आप बिना फोटो दिए किसी के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सकते। मुझे ये बहुत अजीब लगता है। एक पॉइंट के बाद आपको इन चीजों को इग्नोर करना शुरू करना होगा और वैसे जीना होगा, जिस तरह से आप जीना चाहते हैं। लेकिन इसकी आदत होने में थोड़ा समय लगेगा।’ आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा और भी कई सेलेब्स ने फ्यूनरल पर पैपराजी की हरकतों पर नाराजगी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: Avika Gor को मंगेतर ने बताया अपनी स्टोरी की हीरोइन, जन्मदिन पर लुटाया प्यार
सुयश राय ने भी मीडिया को लगाई लताड़
आपको बता दें, आज ही एक्टर सुयश राय ने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखकर मीडिया को सबके सामने खरी-खोटी सुनाई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर पैपराजी ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ की मां के मुंह पर इस तरह से कैमरा रखा था कि किसी को भी गुस्सा आ जाए। इसके अलावा जिस तरह से पैपराजी दिवंगत एक्टर के परिवार से सवाल करते हैं कि कैसा लग रहा है? उससे भी सभी लोग नाराज हैं। हाल ही में शेफाली जरीवाला के निधन पर भी पैपराजी ने यही सब किया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines