Avika Gor को मंगेतर ने बताया अपनी स्टोरी की हीरोइन, जन्मदिन पर लुटाया प्यार

Avika Gor Birthday: अविका गौर के बर्थडे पर मिलिंद चंदवानी ने उन्हें स्पेशल तरीके से विश किया है। रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए मिलिंद चंदवानी ने अविका से सबके सामने एक खास वादा किया है।

Avika Gor Milind Chandwani

मिलिंद चंदवानी ने अविका को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। (Photo Credit- Instagram)

Avika Gor Birthday: अविका गौर के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। आज वो अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस के लिए उनके होने वाले पति यानी मिलिंद चंदवानी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है। हाल ही में इन दोनों ने अपनी सगाई का ऐलान किया था। अब जल्द ही ये दोनों रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, अब अविका गौर का बर्थडे आया है तो इसे उनके मंगेतर मिलिंद चंदवानी ने और भी खास बना दिया। मिलिंद चंदवानी ने अविका के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

आज है अविका गौर का जन्मदिन

मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और अविका की एक बेहद हैप्पी मोमेंट की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में अविका डॉग को बेहद प्यार से किस करती हुई नजर आ रही हैं। इन दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। अब इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मिलिंद चंदवानी ने अविका पर ढेर सारा प्यार बरसाया है। उन्होंने अविका गौर के लिए एक लव नोट लिखा है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। चलिए देखते हैं कि मिलिंद चंदवानी ने किस तरह से अविका पर प्यार लुटाया है?

मिलिंद चंदवानी ने अविका के नाम लिखा पोस्ट

मिलिंद चंदवानी ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, मई लव! अविका गौर। सबसे दयालु आत्मा, मेरी स्टोरी की हीरोइन और वो औरत जो लाइफ को बेहद मजेदार बनाती है! मेरे साथ अपना फॉरएवर चुनने (और अपना पागलपन शेयर करने) के लिए शुक्रिया। शिरो ने सिर्फ मुझे एक्सेप्ट नहीं किया- वो मुझे सेलिब्रेट करता है। पूंछ हिलाते हुए, प्यार भरी किस के साथ और उसकी आंखों में वो लुक जो कह रहा था, “लड़का तो बढ़िया चुना है आपने! क्या मसाज देता है! क्या वॉक कराता है! क्या खाना खिलाता है! वाह!”‘

अविका से मिलिंद चंदवानी ने किया खास वादा

मिलिंद चंदवानी ने आगे लिखा, ‘मैं प्रॉमिस करता हूं कि उसे वहां से हमारे लिए सपोर्ट करने के लिए लाखों और कारण देता रहूंगा। क्योंकि तुम? तुम ऐसे प्यार को डिजर्व करती हो जो लाउड, लॉयल और थोड़ा एक्स्ट्रा हो- बिल्कुल उसकी तरह। और मैं इस दुनिया का सबसे लक्की आदमी हूं… इसलिए नहीं क्योंकि तुमने हां कहा, लेकिन इसलिए कि तुम तुम हो! आई लव यू!’ अब मिलिंद चंदवानी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ