Sonakshi Sinha Holi Celebration Video: बॉलीवुड में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. कई बॉलीवुड सितारे अपने अपने घरों में होली की पार्टी रखते हैं, जहां पर कई लोग यह त्योहार मनाने आते हैं. इसी बीच बॉलीवुड अदाकारा Sonakshi Sinha ने भी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली के खास मौके पर GRWM का खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी होली की तैयारियों के बारे में बता रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘घर वापस आ गई’, अबू धाबी में फंसी ईशा गुप्ता लौटीं घर, बताया जंग के बीच कैसे हुई वतन वापसी
होली का मेकअप होगा अलग
Sonakshi ने सफेद कुर्ते में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की मुबारकबाद दी. उन्होंने वीडियो में कहा कि इस बार फाउंडेशन और ब्लश के साथ GRWM नहीं, बल्कि रंगों के साथ होली का GRWM होगा. बता दें कि GRWM को Get Ready With Me कहा जाता है. सोनाक्षी ने हर रंग का अलग महत्व बताया है.
हर रंग का अलग मतलब
वीडियो में सोनाक्षी ने कहा कि आज फाउंडेशन या ब्लश से मेकअप नहीं बल्कि रंगों से में मेकअप होगा. उन्होंने सबसे पहले गुलाबी रंग लगाया और इस गुलाबी रंग को प्यार का रंग बताया. इसके बाद उन्होंने लाल रंग लगाया, जिसको उन्होंने होली के लिए जरूरी बताया. पीले रंग को फुल सनशाइन वाला रंग बताया. और आखिरी में उन्होंने नारंगी रंग को लगाया, जिसको उन्होंने एक्साइटमेंट का रंग बताया.
यह भी पढ़ें: वो मुस्लिम डायरेक्टर जिसने फिल्मों में चलाया होली के गानों का ट्रेंड, 3 मूवीज में दिखाया रंगों का
सोनाक्षी और जहीर की होली
इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के GRWM वीडियो तो वायरल हो ही रहा है. लेकिन उससे ज्यादा जहीर और सोनाक्षी का प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जहीर और सोनाक्षी किसी स्कूटी एड के लिए तैयारी कर रहे थे. तभी जहीर ने प्लान बनाया और हेलमेट के अंदर खूब सारा रंग भर दिया. बिजी सोनाक्षी ने जैसे ही हेलमेट पहना, वो सारा रंग उन पर गिर गया, जिसके बाद जहीर ‘बुरा ना मानो होली है’ कहकर वहां से भाग गए. कपल का ये मस्ती वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ये कपल अक्सर एक दूसरे के साथ इस तरह के प्रैंक्स करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हमारी आत्मा मिलती है…’, जब काजल राघवानी को लेकर बोले थे खेसारी लाल यादव, कहा था-
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
51 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines