Sonakshi Sinha ने ट्रोलर्स को मोहब्बत से दिया जवाब, Zaheer Iqbal संग किसिंग फोटोज वायरल

Sonakshi Sinha Romantic Photos: सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तो उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ है। लेकिन इन सब विरोध कर्ताओं को एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है, वो भी पति संग किसिंग फोटोज शेयर कर।

Sonakshi Sinha Romantic Photos

Sonakshi Sinha Romantic Photos

Sonakshi Sinha Romantic Photos: नई नवेली दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जो अब तक अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल करने से कतराती थीं, अब उनकी किसिंग फोटोज सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ देर पहले अपनी शादी के दिन की कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखने के बाद सभी की आंखें खुली रह जाएंगी। अब रिसेप्शन लुक में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लाइफ पार्टनर संग फोटोज शेयर की हैं।

विज्ञापन

रोमांटिक हुए सोनाक्षी और जहीर

इन पांचों फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। इनके चेहरे पर जो नूर है वो बता रहा है कि इस शादी से ये दोनों कितने खुश हैं। साथ ही इनके फेस पर एक अलग ही सुकून भी दिखाई दे रहा है। फोटोज में कभी सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को किस करती दिख रही हैं तो कभी जहीर अपनी पत्नी को चूम रहे हैं। न्यूली वेड कपल ने ऐसे-ऐसे पोज दिए हैं कि फैंस भी इन तस्वीरों को देखकर शरमा सकते हैं। दुल्हन बनकर सोनाक्षी लग तो कमाल रही हैं।

विज्ञापन

किस कर लिखा इमोशनल नोट

साथ ही इनकी केमिस्ट्री इन तस्वीरों में नजर आ रही है। हो सकता है कि अनुष्का-विराट और रणवीर-दीपिका के बाद ये दोनों बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल बन जाएं। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने एक भावुक नोट भी लिखा है। दरअसल, अपनी शादी के बाद से सोनाक्षी काफी इमोशनल दिख रही हैं। ऐसे में एक बार फिर सोनाक्षी ने कुछ ऐसी बातें लिखी हैं जो उनके जज्बात बयां कर रही हैं। कपल ने लिखा, ‘क्या दिन था! प्यार, हंसी, साथ, उत्साह, गर्मजोशी, हमारे सभी दोस्तों का, परिवार और टीम का साथ… ऐसा लगा जैसे यूनिवर्स दो प्यार करने वाले लोगों के लिए एक साथ आया और उन्हें वो सब दिया जिसकी उन्होंने उम्मीद, कामना और प्रार्थना की थी।’

विज्ञापन

ट्रोलर्स को दिया जवाब

कपल ने आगे लिखा, ‘हम दोनों सच में एक-दूसरे को पाकर ब्लेस्ड हैं और ढेर सारा प्यार हमारी रक्षा कर रहा है।’ सोनाक्षी और जहीर की ये तस्वीरें उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग को लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी एक्ट्रेस ने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ किया हुआ है। दरअसल, शादी के बाद से सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ