Sonakshi Sinha On Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कई फिल्मी स्टार्स राजनीति में किस्मत आजमाने उतर चुके हैं। क्या सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी राजनीति में उतरने का मूड बना रही हैं? पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भाजपा में शामिल हुईं थीं। अब राजनीति को लेकर सोनाक्षी का नाम भी चर्चा में आ गया है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से चुनाव में उतरने को लेकर एक सवाल पूछा गया था। जाहिर है कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा एक अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं कि राजनीति से जुड़ सवाल पर उन्होंने क्या कहा है?
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ (Heeramandi: The Diamond Bazaar) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में उन्होंने रेहाना और फरदीना नाम के डबल रोल निभाए हैं। उनके किरदार को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। एक्ट्रेस को पिछली बार वेब सीरीज ‘दहाड़’ में देख गया था। लंबे समय के बाद एक बार फिर ‘हीरामंडी’ में वो दमदार किरदार निभाती हुई दिखाई दी हैं।
राजनीति से जुड़े सवाल पर कही ये बात
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से उनके किरदार को लेकर बात की गई। बातचीत के दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की तरह उनका भी राजनीति में उतरने का प्लान है तो इसपर सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘नहीं! तुम वहां भी फिर नेपोटिज्म नेपोटिज्म करने लगोगे।’ इतना कहते ही एक्ट्रेस हंसने लगीं।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक स्टार Maddy Baloy ने कैंसर से हारी जंग, 26 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
निजी जिंदगी जीना पसंद करती हैं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि ‘मैं अपने पिता से थोड़ा हटकर काफी निजी रहना पसंद करती हूं। मेरे पिता लोगों से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, लेकिन मैं बहुत निजी जिंदगी जीती हूं।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘राजनीति में उतरने के लिए इंसान में जो गुण जरूरी हैं, उनकी मेरे अंदर कमी है। मुझे नहीं लगता कि मैं राजनीति के लिए बनी हूं।’ इसके अलावा उन्होंने राजनीति में आने वाले लोगों से पारदर्शी रहने की अपील की।
नेटफ्लिक्स पर मौजूद है हीरामंडी
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, ‘राजनेता बनने के लिए आपको किसी को अपील करना, समझना और लोगों के मुद्दों को अपने मुद्दे के रूप में लेना होता है। मैंने अपने पिता को ऐसे करते हुए देखा है। मैं जब इस बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि ये सारी क्वालिटी मेरे अंदर नहीं है। इसलिए मैं जो कर रही हूं मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं।’ गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines