अब हनीमून मनाने न्यूयॉर्क गईं Sonakshi Sinha, 2 महीने में तीसरी बार हुईं रोमांटिक

Sonakshi Sinha Third Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस को चौंका दिया है। एक्ट्रेस की शादी को 2 महीने ही हुए हैं और अब वो तीसरी बार पति के साथ हनीमून मनाने निकल गई हैं।

Sonakshi Sinha Third Honeymoon

Sonakshi Sinha Third Honeymoon

Sonakshi Sinha Third Honeymoon: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। अब शादी के बाद एक्ट्रेस का रोमांस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस वक्त सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ शादी को एन्जॉय कर रही हैं। कपल हर वक्त एक-दूसरे में डूबा रहता है। इतना ही नहीं अब खबर आई है कि ये दोनों एक बार फिर हनीमून पर हैं।

विज्ञापन

हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी

कुछ देर पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर दिखाया है कि कैसे वो पति के साथ रोमांटिक फेज एन्जॉय कर रही हैं। अब एक्ट्रेस 2 महीने में तीसरी बार हनीमून पर निकल गई हैं। सोनाक्षी ने जहीर के साथ तीन फोटोज पोस्ट कर दी हैं। एक में एक्टर अपनी पत्नी को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी में दोनों लंच डेट पर दिख रहे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में कपल किस करते हुए सेल्फी ले रहे हैं।

विज्ञापन

फोटोज शेयर कर दिखाया नजारा

इसके अलावा सोनाक्षी ने बीच किनारे से भी एक फोटो शेयर की है। जिसमें जहीर इकबाल पोज दे रहे हैं और सोनाक्षी उनकी फोटो क्लिक कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस एक और वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि जिस घर में एक्ट्रेस ने शादी की थी अब वो उस घर को बेच रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी ने 11 करोड़ रुपये में ये घर खरीदा था, लेकिन अब वो ये घर बेच रही हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने बेचा अपना घर!

इतना ही नहीं अब ये भी खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा इसके बदले नया घर ले रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने पहले से भी बड़ा घर खरीद लिया है। उनका पुराना घर सेल पर है और उसकी कीमत अब करीब 25 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है क्योंकि वो घर फुलली फर्निश्ड है। अब घर के बदलने के बीच एक्ट्रेस तीसरी बार हनीमून पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ